कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना की वजह से शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब तक कोरोना की वजह से 129 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 6021 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिनमें से 5662 लोग ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना एक्टिव केस 230 हैं। शुक्रवार को जिले भर से एक हजार सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
शुक्रवार को जिले में नए कोरोना पॉजिटिव मामलों में गांव हालुवास से 27 वर्षीय महिला है। गांव बड़वा से 8 महीने का लड़का है। डीसी कालोनी भिवानी से 38 वर्षीय व्यक्ति है और वार्ड 10 लोहारू से 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। जिले में शुक्रवार को 20 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है।
दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम
शहर के कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र निवासी 58 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना की वजह से मौत हो गई। उसने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान 9 दिसंबर को दम तोड़ दिया। जिसकी जानकारी अब स्वास्थ्य विभाग के पास भेजी है। मरीज का 4 दिसंबर को कोरोना सैंपल लिया था, जिसकी आठ दिसंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे पहले जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसी रात चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा हिसार रेफर कर दिया, लेकिन परिजन हिसार के एक निजी अस्पताल में उसे ले गए। मरीज को 2003 से किडनी में दिक्कत चल रही थी। जिसका दिल्ली के गंगाराम में इलाज चल रहा था। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसी वजह से परिजन उसे हिसार से परिजन गंगाराम अस्पताल दिल्ली ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।