फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
बस स्टैंड पर कोरोना टेस्ट करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। रविवार को कोरोना की वजह से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। अब जिले में कोरोना की वजह से मौत का आंकड़ा 130 तक पहुंच गया है। रविवार को कोरोना के 15 नए मामले सामने आए। जबकि जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस 180 हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट कल्े अनुसार जिले में कोरोना संक्रमित 6053 तक पहुंच गए हैं। जबकि 5743 पॉजिटिव केस ठीक हुए हैं। एक्टिव केस 180 हो गए हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग जागरूक कर रहा है वहीं जिले भर में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही जांच का काम भी तेजी से चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को सामुदायिक दूरी रखने और मुंह पर मास्क रखने की हिदायतें दी जा रही हैं वहीं सैनिटाइज के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
क्षय रोग और सांस लेने में थी परेशानी
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर के नुनसर जोहड़ गुमानी लोहार की गली निवासी एक 64 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। उसकी 22 नवंबर को कोरोना जांच हुई थी और उसी दिन रेपिड टेस्ट में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुजुर्ग को पिछले छह सात सालों से क्षय रोग था और उसे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। 22 नवंबर से 12 दिसंबर तक वह हिसार के अग्रोहा अस्पताल में दाखिल रहा। अस्पताल में उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें