फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से हुई थी बीएसएफ जवान की मौत, अभी परिजनों को नहीं दिया शव

विज्ञापन
सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चार मई को दम तोड़ने वाले बीएसएफ जवान की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई थी। सोशल मीडिया से स्वास्थ्स विभाग को इसकी सूचना मिली है। सिविल सर्जन ने बताया कि आधिकारिक पुष्टि के लिए राज्य मुख्यालय को पत्र लिखा, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। बीएसएफ जवान का शव अभी भी अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

भिवानी के विद्यानगर में रहने वाले 42 वर्षीय कुलदीप बीएसएफल में वायरलेस ऑपरेटर थे और दिल्ली में कार्यरत थे। वह 15 अप्रैल को भिवानी आए थे और 28 अप्रैल को लौट गए। तीन मई की सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। इसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चार मई की शाम को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद चार मई की रात को ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची और मृतक की पत्नी और दो बच्चों के सैंपल लेकर रैपिड किट से जांच की। तीनों की रिपोर्ट निगेटिव रही। छह मई को बताया गया कि बीएसएफ जवान को कोरोना नहीं था, लेकिन वीरवार सुबह सोशल मीडिया पर आए मैसेज के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया, जिसमें जवान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव दिखाई गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि के लिए राज्य मुख्यालय को पत्र लिखा, जिसका जवाब नहीं आया है।
अब तक तीन आए हैं पॉजिटिव
भिवानी में अब तक तीन पॉजिटिव मामले आए हैं और तीनों ठीक हो चुके हैं। मानहेरू और संडवा गांव से एक-एक जमाती थे। वहीं रोहनात गांव वासी भौंडसी जेल के वार्डर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जो ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा भारत नगर वासी दिल्ली पुलिस के जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उसका दिल्ली में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

80 सैंपल लिए, 52 भेजे पीजीआई रोहतक
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि विद्या नगर निवासी बीएसएफ जवान की सोशल मीडिया पर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मगर स्वास्थ्य विभाग को इस रिपोर्ट के बारे में कोई विभागीय सूचना प्राप्त नहीं हुई है। आधिकारिक पुष्टि के लिए राज्य मुख्यालय को इस बारे पत्र लिखा है। फिर भी एहतियातन विद्या नगर में लगभग 350 घरों में रहने वाले करीब 1500 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है, जिनमें 46 के सैंपल पीजीआई रोहतक भेजे गए। विभाग ने वीरवार को कुल 80 सैंपल लिए, जिनमें से 52 पीजीआई भेजे गए और 28 की रैपिड किट से जांच की गई, जो निगेटिव रही। सिविल सर्जन ने बताया कि अभी सामान्य अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में नौ लोगों को रखा गया है। विभाग 1016 लोगों के सैंपल ले चुका है।
हमें बीएसएफ जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की राज्य मुख्यालय से आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। सोशल मीडिया से ही सूचना मिली है। उनके घर भी टीम गई थी और अभी तक शव उन्हें नहीं दिया गया है। नियमानुसार दिल्ली से स्वास्थ्य विभाग की टीम आएगी। अगर उन्हें जिम्मेवारी सौंपी जाती है तो नियमानुसार अंतिम संस्कार करवाया जाएगा। - डॉ. राजेश कुमार, जिला को-ऑर्डिनेटर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें