फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्‍थ्यकर्मी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी 17 कोरोना संक्रमित सामने आए। जिनमें चार तो शिव नगर से हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा गांव चांग, रिवाड़ी खेड़ा, जूई कलां, ढाणी ढोला, लोहानी, बिजलीघर भिवानी, जमालपुर, मिरान गांव से एक-एक, बावड़ी गेट, लोहानी, भारत नगर से दो-दो कोरोना पॉजिटव हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3161 तक पहुंच गया है, जिनमें से 2896 ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में कोरोना के 222 एक्टिव केस है। मंगलवार को भी 850 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजेगए। वहीं राहत भरी खबर है कि 17 लोगों ने महामारी को मात भी दी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने जिला वासियों से सावधानी रखने का आह्वान किया है। अगर किसी भी व्यक्ति को जुकाम, बुखार या गले में तकलीफ होती है तो वह तुरंत डॉक्टर से संपर्क करके अपनी जांच अवश्य करवाएं। मुंह पर मास्क का प्रयोग करें व बार-बार अपने हाथों को साबुन से अवश्य धोयें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें