फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 लोगों ने दी कोरोना को मात,15 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को 15 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 6068 तक पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 154 है। राहत भरी खबर है कि 41 कोरोना पॉजिटिव ठीक होकर अपने घर लौटे। अब तक 5784 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके है। सोमवार को भी जिले से 1951 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि जिले में सोमवार को 15 नए मामले सामने आए हैं। इनमें दो केस गांव अलखपुरा से 15 वर्षीय लड़की व 18 वर्षीय लड़का है। अब तक जिले में कुल 6068 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं जिसमें से 5784 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 154 एक्टिव केस है। विभाग की टीम समय समय पर कोरोना होम आइसोलेट मरीजों के घर पर जाती है, अगर किसी भी कोरोना मरीज को किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत पड़ती है तो वह विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर या उनके घर पर जा रही टीम के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें