भिवानी। जिले में वीरवार को 72 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं और 68 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 3571 हो गया है, इनमें से 3255 स्वास्थ हो चुकी है और 10 की मौत हो हुई है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 3569 लाभार्थियों को कोरोना रोधी टीका लगाया है।
वीरवार को जारी स्वस्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना के फिलहाल 306 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 292 मरीज होम आइसोलेट हैं और 24 मरीजों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। शहरी क्षेत्र में 75 जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 231 मरीज है। विभाग की टीम ने कोरोना जांच के लिए 1600 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं। जिले के 1399 सैंपल की रिपोर्ट अभी भी लंबित है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र को सात सीएचसी क्षेत्र में विभाजित किया हुआ है, जिनमें से सीएचसी धनाना में 40, सीएचसी कैरू में 31, सीएचसी लोहारू में 43, सीएचसी मानहेरू में 35, सीएचसी मीरान में 25, सीएचसी तोशाम में 29, सीएचसी जमालपुर में 28 मरीज है।
जिले में अभी तक 848910 को पहली और 742147 को दूसरी डोज लगाई है। वहीं 5481 लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगाई है। वीरवार को नागरिक अस्पताल सहित प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर 3569 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई है। इनमें से 2906 को पहली और दूसरी डोज लगाई है, जबकि 663 लाभार्थियों को बूस्टर डोज लागई है। इनमें से स्वास्थ्यकर्मियों को तीन, फ्रंट लाइन वर्कर को नौ, 15 से 17 आयुवर्ग के किशोरों को 1849 डोज, 18 से 44 आयु के लाभार्थियों को 1349 डोज, 45 से 60 आयु के लाभार्थियों को 151 डोज और 60 साल से अधिक आयु के 208 डोज लगाई है। संवाद
कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है, जोकि जिले के लिए सकारात्मक संकेत हैं। ऐसे में कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करना आवश्यक है, क्योंकि अभी दी गई ढील आगे खतरा बन सकती है। ऐसे में मास्क और उचित सामुदायिक दूरी का पालन करें और समय पर वैक्सीन लगवाएं। - डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।