फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 150 नए संक्रमित मिले लकवाग्रस्त व्यक्ति की गई जान

विज्ञापन
रोहतक गेट पर प्राइवेट बस में बैठते यात्री। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। रविवार को 150 नए संक्रमित सामने आए, जिसके बाद संक्रमित एक्टिव केसों का आंकड़ा बढ़कर 700 के पार पहुंच गया है। कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा भी 159 तक पहुंच गया है। अब तक जिले में 7459 संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 6519 ठीक हो चुके हैं। रविवार को नए 389 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। रविवार को 33 ठीक भी हुए।
विज्ञापन

पिछले आठ दिन में 866 कोरोना संक्रमित
कोरोना संक्रमण की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले आठ दिन में 866 कोरोना संक्रमित सामने आ चुुके हैं। पिछले आठ दिनों में आठ संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले छह दिन से लगातार मौत के मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमित मिल रहे मरीजों में ज्यादातर विद्यार्थी, गृहिणियां, दुकानदार, शिक्षक और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।
ब्रह्मा कॉलोनी के व्यक्ति ने तोड़ा दम
संक्रमित ब्रह्मा कॉलोनी के एक व्यक्ति ने हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि व्यक्ति को हलके लकवे की शिकायत थी। 15 अप्रैल को अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने बताया कि दिमाग की नस फट गई है। 16 अप्रैल को उन्हें उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव रही। 17 अप्रैल की शाम करीब साढ़े छह बजे निधन हो गया। 18 अप्रैल को कोविड-19 नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर लापरवाही : 50 फीसदी के आदेश, फिर भी भरकर चलीं बसें
हरियाणा राज्य परिवहन भिवानी के महाप्रबंधक गुलाब सिंह दूहन ने कोरोना के बढ़ते केसों और तोशाम सब डिपो में 18 से अधिक कर्मचारी संक्रमित आने के बाद नए निर्देश जारी किए, जिनमें स्पष्ट कहा गया कि सभी चालक-परिचालक मास्क लगाएंगे और सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे। बसों में केवल 50 प्रतिशत यात्रियों को ही बैठाना है। मगर पहले ही दिन बसों के अंदर ही नहीं बस स्टैंड परिसर में भी नियमों की धज्जियां उड़ीं। शुरुआत बस स्टैंड परिसर पर ही हुई। जहां बूथ पर टिकट काटने वाले भी बिना मास्क के थे। यहां टिकट लेने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी थी और अधिकतर के चेहरों से मास्क गायब थे। यहां सामुदायिक दूरी कहीं नजर नहीं आई।
वर्जन
कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसा ही रहा तो विदेशों से भी बदतर हालत हो जाएगी। आज जरूरी है कि लोग कोविउ-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। चेहरों पर मास्क लगाएं और बार-बार साबुन से हाथ धोते रहें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और जाना पड़े तो सामुदायिक दूरी का ध्यान रखें।
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें