फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर व स्कूल बस भिड़े, कई बच्चे घायल

Sun, 23 Nov 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांवरी गांव के नजदीक कंटेनर ने प्राइवेट स्कूल बस को साइड मारी। हादसे में स्कूल बस के शीशे टूट गए और करीब आधा दर्जन विद्यार्थियों को चोट आई। घायल बच्चों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। स्कूल प्रशासन ने डंपरों पर भी लगाम लगाने की मांग की।
विज्ञापन


हादसा दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। तोशाम स्थित एक निजी स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल बस विद्यार्थियों को घर छोड़ने के लिए तोशाम-सिवानी मार्ग पर रवाना हुई। बस झंावरी गांव के मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो सामने से आ रहे कंटेनर ने बस के बाई ओर साइड मारी।

इससे बस के बाई तरफ  के शीशे टूट गए और बस में सवार करीब आधा दर्जन बच्चों को चोटें आई। इनमें से तीन विद्यार्थियों को तोशाम के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। थिलौड़ के पहली कक्षा के छात्र वासु, दूसरी कक्षा के छात्र अंकित व तीसरी कक्षा की छात्रा आरजू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


स्कूल में समय डंपरों पर लगे पाबंदी
हादसे के पश्चात् निजी स्कूल एसोसिएशन के संरक्षक नरेश जांगडा ने प्रशासन से सुबह शाम स्कूल लगने के समय डंपरों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने बताया कि डंपरों से पहले भी कई बडे़ हादसे हो चुके हैं। आगे धुंध के मौसम के कारण डंपरों से हादसे होने का खतरा और भी ज्यादा बढे़गा।

अभिभावक सुरेंद्र, सुरेश पिलानियां, सत्यवान व बिजेंद्र आदि ने भी स्कूली समय के दौरान डंपरों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की ताकि हादसों से बचा जा सके। थाना प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि हमारे पास सड़क हादसे की शिकायत आई है मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें