फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हाथ से हाथ जोड़ो सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

Thu, 17 Aug 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​​भिवानी: गाँव बरसी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते सांसद दीपेन्द्र हुड्डा। 
विज्ञापन
भिवानी। गांव बड़सी में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो सम्मेलन में वीरवार को राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। विवाद कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए मास्टर सतबीर रतेरा को मंच पर चढ़ने से रोकने को लेकर हुआ। इसके बाद पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी और मास्टर सतबीर रतेरा समर्थक आमने-सामने आ गए। इस बीच कार्यकर्ताओं ने नेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मास्टर सतबीर रतेरा को मंच साझा नहीं करने दिया गया। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई तक हो गई। गांव के लोगों ने स्थिति को संभालते हुए मास्टर सतबीर रतेरा को वहां से भेज दिया। इस बीच करीब 15 मिनट तक मंच संचालन भी थम गया। माहौल शांत होने के बाद दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। दीपेंद्र ने 20 अगस्त को हिसार में होने वाले विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में पहुंचने का न्योता दिया।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अगला चुनाव बीजेपी-जेजेपी के लिए बंजर भूमि साबित होगा, इनके नाम का एक भी पौधा नहीं उगेगा। बीजेपी-जेजेपी ने अपने मतदाताओं के साथ विश्वासघात किया है, हरियाणा का जनमानस अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की हवा चल रही है, जो चुनाव आते-आते आंधी में बदल जाएगी। पिछले चंद महीनों में करीब 30 विधायक एवं पूर्व विधायक दूसरी पार्टियों को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो चुके हैं और आने वाले समय में इसमें और तेजी आएगी। सम्मेलन में पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें