फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: यूएस ट्रेड डील के विरोध और एमएसपी गारंटी कानून की मांग पर कांग्रेस ने दिया धरना

विज्ञापन
अनाज मंडी में धरने पर बैठे  कांग्रेस नेता  प्रदीप नरवाल व पार्टी कार्यकर्ता।
विज्ञापन
भिवानी। यूएस ट्रेड डील के विरोध और एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई अनाज मंडी में किसान न्याय सत्याग्रह के तहत धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनदीप सुई ने की। धरना-प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रभारी सत्यवान गहलोत, सह प्रभारी प्रियंका चंदेलिया और भिवानी जिला प्रभारी सोमिल संधू विशेष रूप से पहुंचे।
कांग्रेस नेताओं ने अनाज मंडी में धरने पर बैठकर यूएस ट्रेड डील का विरोध जताया और किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग उठाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां किसानों और युवाओं के हित में नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की जमीन और युवाओं का भविष्य विदेशी कंपनियों के हाथों सौंपना चाहती है। सरकार जिस समझौते को ट्रेड डील बता रही है वह वास्तव में काला कृषि कानून 2.0 है। उन्होंने कहा कि जब तक यह जनविरोधी समझौता रद्द नहीं किया जाता कांग्रेस का सत्याग्रह जारी रहेगा।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस की सह प्रभारी प्रियंका चंदेलिया ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है और अब किसानों की उपज का उचित मूल्य भी छीनने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी किसानों का अधिकार है और इसे लेकर रहेंगे। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस हल्का अध्यक्ष रजत कांगड़ा, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष रेणू बाला, शिव कुमार चांगिया, अनिल नेहरा, प्रवीण बूरा और मनजीत घणघस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें