फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
भिवानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी आह्वान पर जिला कांग्रेस ने सोमवार को चुनाव आयोग की निष्पक्षता और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने क्राऊन प्लाजा से लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज ने किया जबकि अध्यक्षता ग्रामीण जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी और शहरी जिलाध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने की। कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। मार्च बाजारों से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचा।
प्रदीप गुलिया जोगी और अनिरुद्ध चौधरी ने जनसमूह को संबोधित किया। प्रदीप ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्षता खो चुका है और सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दो वर्षों से प्रक्रिया की पारदर्शिता और ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और प्रत्येक वोट की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग ने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विभिन्न प्रकोष्ठों-विभागों के संयोजक, ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें