फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस वोट बेचती है, भाजपा खरीदती है : अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने कांग्रेस और भाजपा पर मिलीभगत से भ्रष्टाचार करने और इससे महंगाई बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट बेचती है और भाजपा खरीदती है। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधा।
विज्ञापन

अभय चौटाला शनिवार को ताऊ देवीलाल जयंती का निमंत्रण देने बवानीखेड़ा कस्बा पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा भी रहे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर हरियाणा को खोखला कर दिया है। अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा जीरो टॉलरेंस की बात करती है लेकिन 20-25 करोड़ रुपये में विधायकों को खरीदती है। उनके अनुसार विधायकों की खरीद-फरोख्त से बड़ा भ्रष्टाचार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है और लोग इन्हें बदलकर दम लेंगे।
इनेलो सुप्रीमो ने महंगाई को भी इसी भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि विधायकों को खरीदने के लिए जिन व्यापारियों से पैसे लिए जाते हैं उनके अनुसार ही काम करना पड़ता है। इसका असर महंगाई पर पड़ता है। कानून व्यवस्था को लेकर अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है लेकिन मुख्यमंत्री इसकी जिम्मेदारी पिछली सरकारों पर डाल देते हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को लेकर कहा कि उनसे पूछे मुझे कब नोटिस दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें