फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार की जनविरोधी और युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ लघु सचिवालय पर रोष प्रदर्शन किया। कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी और शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में जिलेभर से बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी और शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि प्रदर्शन में उमड़ा जनसमूह इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा की जनता सरकार की नीतियों से पूरी तरह परेशान हो चुकी है। उन्होंने सरकार को पांच प्रमुख मुद्दों पर घेरते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल और घरेलू सामानों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिससे आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है जबकि सरकार टैक्स वसूली में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं के बार-बार पेपर लीक होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और पेपर लीक माफिया को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है। युवा डिग्रियां लेकर रोजगार के लिए भटक रहे हैं जबकि सरकार केवल आंकड़ों का खेल खेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की भर्तियों में प्रदेश के युवाओं के अधिकारों की अनदेखी कर बाहरी राज्यों के लोगों को पिछले दरवाजे से नौकरियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किए, पेपर लीक पर रोक नहीं लगाई और एचपीएससी भर्तियों में हरियाणा के युवाओं को प्राथमिकता देने की नीति लागू नहीं की तो कांग्रेस इस आंदोलन को ब्लॉक और गांव स्तर तक ले जाकर बड़ा जनआंदोलन खड़ा करेगी। इस अवसर पर रामकिशन फौजी, कमल प्रधान, कुलवंत कोंटिया, अजय वैद, कुंवर बीर सिंह, ईश्वर प्रधान, सत्यजीत पिलानिया, जिला पार्षद रूपेंद्र ग्रेवाल और संजय गांधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें