फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक का फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ रिकवर

विज्ञापन
विधायक किरण चौधरी द्वारा किया गया फेसबुक पर पोस्ट। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी का हैक हुआ फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट बुधवार को रिकवर हो गया है। इस मामले की पुष्टि उन्होंने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर की है। हालांकि अभी हैकर के बारे में ज्यादा पता नहीं चल पाया है। गुरुग्राम साइबर सेल लगातार हैकर तक पहुंचने के प्रयास में लगी है। वहीं सोशल मीडिया अकाउंट वापस आने के बाद किरण चौधरी ने लगातार पोस्ट करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विधायक किरण चौधरी का मंगलवार सुबह फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज हैक कर लिया था, जिसे लौटाने के लिए हैकर ने पैसे की भी डिमांड की थी। मंगलवार रात में हैकर द्वारा फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक फोटो भी पोस्ट की गई। विधायक किरण चौधरी के सोशल मीडिया इंचार्ज वासु शर्मा ने बताया कि विधायक ने फेसबुक के कार्यालय में संपर्क किया, जहां उन्होंने हाई प्रोफाइल मामले की जानकारी दी, जिसके बाद फेसबुक ने उन्हें पेज को रिकवर करने की मदद की। इसके बाद उन्हें फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट मिल पाए, जिन पर दी आपत्तिजनक सामग्री भी हटाई जा चुकी है। किरण चौधरी के फेसबुक पेज के करीब दो लाख 57 हजार फॉलोअर्स थे। इस प्रकरण के बाद अब किरण चौधरी के पेज के फॉलोअर करीब ढाई लाख रह गए हैं। वहीं, इंस्टाग्राम अकाउंट पर 15 हजार फॉलोअर्स थे, जबकि अब 12400 फॉलोअर्स रह गए हैं। इस संबंध में जबरन वसूली और आईटी एक्ट के तहत गुरुग्राम साइबर सेल ने किरण चौधरी की शिकायत पर केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी है।
---------------
ये किया अब फेसबुक पर पोस्ट:
जैसा कि आपको ज्ञात है कि गत दिवस मेरे फेसबुक व इंस्टाग्राम एकाउंट कुछ शरारती तत्वों द्वारा हैक कर लिए गए थे। अब समस्या का समाधान हो गया है और अकाउंट मेरे नियंत्रण में हैं। हैकर को पकड़ने के लिए पुलिस जांच कर रही है। फेसबुक को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आगे कोई किसी की आईडी एवं पेज पर ऐसी गलत गतिविधि ना कर पाए। इस दौरान प्रदेशभर से आप सभी से सुझाव, समर्थन व सहयोग मुझे मिला और जो संयम आपने बनाये रखा उसके लिए मैं आप सभी की आभारी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किरण चौधरी, विधायक, हलका तोशाम, जिला भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें