फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आए दो बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव कुंगड में बुधवार शाम को गली में खेल रहे दो बच्चे ट्रैक्टर के नीचे आने से घायल हो गए। घायलों को परिजन हिसार के निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर एक बच्चे की मौत हो गई व दूसरे की हालत गंभीर है। बवानीखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार शाम करीब पांच बजे गांव कुंगड़ के सरकारी स्कूल के आगे गली में दो बच्चे एक साइकिल पर खेल रहे थे। इसी दौरान गली में ट्रैक्टर के नीचे आने से दोनों घायल हो गए। दोनों घायल बच्चों को परिजन हिसार के निजी अस्पताल में ले गए, जहां एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया व दूसरे का इलाज चल रहा है। मृतक बच्चे का नाम हिमांशु (12) बताया जा रहा है और घायल बच्चे का नाम सौरभ (10) बताया जा रहा है। दोनों बच्चे के मकान आसपास ही थे और दोनों एक ही परिवार से संबंधित थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

--------------
गांव कुंगड़ में ट्रैक्टर के नीचे आने से एक बच्चे की मौत व दूसरे बच्चे के घायल होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

- संदीप शर्मा, थाना प्रभारी, बवानीखेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें