फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस तो भानुमति का कुनबा है : दुष्यंत

Tue, 15 Aug 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारा देश एक दिन दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनेगा। उन्होंने कांग्रेस की फूट पर चुटकी लेते हुए रणदीप सुरजेवाला के विवादित बयान पर कटाक्ष भी किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो भानुमति का कुनबा है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हमारे देश की होगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी 2024 के चुनावों को लेकर मैदान में हैं और पूरी तैयारी में है। उन्होंने कांग्रेस की फूट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस भानुमति का कुनबा है। अब भविष्य ही बताएगा कि कांग्रेस में कब किसका दांव लगेगा। सिरसा में किसानों के आंदोलन पर बोलते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ये कंपनियों व केंद्र का मामला है, जिसके समाधान के प्रयास जारी है। वहीं, रणदीप सुरजेवाला द्वारा भाजपा को वोट व सपोर्ट करने वालों को रावण कहने पर दुष्यंत चौटाला ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव के बाद पता नहीं रणदीप कौन सी रामायण पढ़ आए। हम तो वोटर को भगवान मानते हैं। उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला आपा खो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें