फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पारदर्शिता व समयबद्धता से पूरा करें : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एडीसी और बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी दीपक बाबूलाल करवा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने लघु सचिवालय के डीआरडीए हॉल में सुपरवाइजरों और बीएलओ की बैठक ली। एडीसी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। उन्होंने पारदर्शिता, जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि सभी सुपरवाइजर नियमित रूप से बीएलओ के रजिस्टरों का निरीक्षण करें। प्रत्येक मतदाता का विवरण सही तरीके से दर्ज होना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र के बीएलए के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। प्राप्त सभी प्रपत्रों को डिजिटल माध्यम से भरना सुनिश्चित किया जाए। आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।
इस समीक्षा बैठक में बवानीखेड़ा नायब तहसीलदार सुरेश कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ निर्वाचन कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। यह अभियान मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


कार्यों की निगरानी के दिए निर्देश
एडीसी ने अधिकारियों को अधिक से अधिक समय फील्ड में रहकर कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर पर जिम्मेदारी तय होती है तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें