फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खुद फायर कर झूठी सूचना देने के मामले में शिकायतकर्ता गिरफ्तार

Wed, 04 Jun 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। खुद फायर कर अपराध की झूठी सूचना देने के मामले में सदर पुलिस ने मंगलवार को शिकायतकर्ता गांव मानहेरू निवासी राजेश उर्फ राजू को ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

गांव मानहेरू निवासी राजेश उर्फ राजू ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि 16 अप्रैल को उनके गांव में दुकान पर शिकायतकर्ता के साढू मानहेरू निवासी राकेश के साथ लोन की किस्त की पेनल्टी को लेकर बहस हो गई थी। झगड़ा होने पर राकेश द्वारा शिकायतकर्ता राजेश के ऊपर जान मारने की नियत से गोली चलाई थी। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। सदर पुलिस थाना भिवानी के सहायक उप निरीक्षक प्रवेश कुमार ने पुलिस को अपराध की झूठी सूचना देने और खुद फायर करने के मामले में शिकायतकर्ता राजेश उर्फ राजू निवासी मानहेरू जिला भिवानी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें