फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों के दौरान लगाए गए कैंप के दिनों के बदले मिले प्रतिपूर्ति अवकाश : सुमेर

Wed, 04 Jun 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षकों के प्रशिक्षण दिनों के बदले प्रति पूर्ति अवकाश प्रदान करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संघ के सदस्यों ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र भारद्वाज के माध्यम से माननीय आयुक्त एवं प्रधान सचिव शिक्षा विभाग हरियाणा को ज्ञापन सौंपा। अध्यापक संघ ने कहा की शिक्षा विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश में दिनांक 2 से 8 जून तक समर कैंप तथा प्राथमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु 5 दिनों के कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला सचिव सुमेर आर्य ने कहा कि शिक्षक भी समाज परिवार और व्यक्तिगत दायित्व से बंधे होते हैं, जिसके लिए उन्हें उचित अवकाश की आवश्यकता होती है। इसलिए अध्यापकों को छुट्टियों के दौरान लगाए गए कैंप के दिनों के बदले प्रतिपूर्ति अवकाश मिलना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अनूप सिवाच, खंड उपप्रधान सुनीता देवी, राज्य उपप्रधान सुशील देवी खंड सचिव लाजपत जाखड़, जिला प्रधान अजीत राठी, पवन वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें