फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कैथल के राज्य सम्मेलन में शामिल हुए माकपा कार्यकर्ता

Sun, 12 Jan 2025 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी से कैथल के लिए रवाना होते माकपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
भिवानी। शनिवार से शुरू होने वाले कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के तीन दिन दिवसीय 17वें राज्य सम्मेलन में भिवानी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। पार्टी जिला सचिव कामरेड ओम प्रकाश ने बताया कि उनकी पार्टी एक लोकतांत्रिक वामपंथी धर्म निरपेक्ष मेहनतकश जनता के हित की पार्टी है। इसका प्राथमिक इकाई से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक हर तीन वर्ष में सम्मेलन होता है। इसमें हर कमेटी स्तर पर सदस्यों द्वारा चुने गये डेलिगेट भाग लेते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बढ़ रहे कृषि संकट, महंगाई, बेरोजगारी, आय में बढ़ती असमानता तथा गरीबी के विरुद्ध संघर्ष करना होगा। कैथल सम्मेलन के लिए 19 डेलीगेट शामिल हुआ। इसमें कामरेड ओमप्रकाश, विनोद कुमार, अनिल कुमार, राममेहर सिंह, मास्टर जगरोशन, करतार ग्रेवाल, रामफल देशवाल, सदीक डाडम, मास्टर वजीर सिंह, सुमेर बाढड़ा, संतोष देशवाल, कुलदीप बड़वा, अंतर कस्वा, रोहताश गोठवाल, सुखदेव पालवास, रामोतार बलियाली, सरोज स्योराण, रणधीर कुंगड़, राजेश कुंगड़ शामिल हैं।
विज्ञापन

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें