फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सामान्य अस्पताल की लॉंडरी प्लांट के कबाड़ की बोली में हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में मंगलवार शाम को लॉडरी प्लांट के कबाड़ के सामान की बोली के दौरान ज्यादा बोली लगाने पर हंगामा हो गया। बोली लगाने पहुंचे एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट किए जाने व एक लाख 90 हजार रुपये की नगदी छीनने के गंभीर आरोप लगाए हैं वहीं दूसरे पक्ष के दो युवक चोटिल होकर अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। बोली के दौरान हुए हंगामे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एक पक्ष ने मौके पर पहुंचे दिनोद गेट पुलिस चौकी पर भी आरोपियों के साथ मिलीभगत के आरोप जड़ डाले और अस्पताल परिसर में ही जमकर हंगामा किया। वहीं मामले की गंभीरता को भांपते हुए सिटी पुलिस थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

महम नगर पालिका के चेयरमैन फतेह सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई धर्मचंद जिला सामान्य अस्पताल की लॉडरी प्लांट के कबाड़ के सामान की बोली में शामिल होने के लिए पहुंचा था। जब बोली लगाई जा रही थी तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे ज्यादा बोली लगाने पर जान से मारने की धमकी दी और फिर कुछ युवकों ने उस पर लात घुसे बरसा दिए। इसी दौरान बीच बचाव में आए दूसरे ठेकेदार पर भी आरोपी युवकों ने हमला कर दिया। धर्मचंद ने आरोप लगाया कि आरोपी युवकों में से एक युवक ने उसके एक लाख रुपये छीन लिया। इसी दौरान वहां बोलीदाता नवीन से भी आरोपी युवकों ने मारपीट की और 90 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। महम नपा के चेयरमैन फतेह सिंह व उसके भाई धर्मचंद का आरोप है कि दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज दशरथ वहां पहुंचा तो उन्होंने इस घटना की पूरी जानकारी उन्हेें दी थी, लेकिन उन्होंने उनकी कोई बात नहीं सुनी और दूसरे पक्ष से दो आरोपी युवक अस्पताल में दाखिल हुए, उनसे मिलीभगत कर मामले को ही रफादफा करने में तुल गए। धर्मचंद ने बताया कि जहां पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लांडरी प्लांट के सामान की बोली लगाई जा रही थी वहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए थे। धर्मचंद का आरोप है कि वे दिनोद गेट पुलिस चौकी के दरोगा को बार बार कहते रहे कि सीसीटीवी की फुटेज जांच करो पूरा मामला साफ हो जाएगा। मगर उन्होंने उनकी शिकायत लेना तो दूर बात तक नहीं सुनी। इसी को लेकर वहां मौजूद अन्य बोली दाताओं ने भी पुलिस कर्मचारी की गैर जिम्मेदाराना रवैये के खिलाफ रोष जताया और जमकर हंगामा किया। वहीं मामले की भनक लगने के बाद सिटी पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहंचे और उन्होंने बोली के दौरान हुए हंगामे में संज्ञान लिया।
आरोपी पक्ष ने नकारे आरोप
वहीं दूसरी तरफ इस मामले में अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे खरक निवासी32 वर्षीय संदीप व 26 वर्षीय हालुवास निवासी मन्नींद्र ने उन पर बोली के दौरान लगाए मारपीट के आरोपों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि वे बोली में शामिल होने के लिए वहां खड़े थे कि इसी दौरान उनके साथ मारपीट की गई। उन्हें इस झगड़े में चोटें आई थी, जिसके बाद वे उपचार कराने के लिए इमरजेंसी में पहुंच गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सिटी पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि ढइस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत मिलने के बाद कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वे अस्पताल परिसर की सीसीटीवी फुटेज को भी जांचेंगे, इसके बाद इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज दशथ ने बताया कि दोनों पक्षों की आपसी सुलह हो गई है। इस संबंध में पुलिस को भी लिखित में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें