फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मनीषा मौत मामले में कल एसडीएम से मुलाकात करेगी कमेटी

विज्ञापन
भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण में आयोजित बैठक में मौजूद लोग
विज्ञापन
ढिगावामंडी। मनीषा मौत मामले को लेकर ढाणी लक्ष्मण में गठित कमेटी अब पांच फरवरी को लोहारू एसडीएम से मुलाकात करेगी। ढाणी लक्ष्मण में कमेटी ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। मंगलवार को हुई बैठक में पूर्व सरपंच शिंभू की अध्यक्षता में तय किया गया कि लोहारू क्षेत्र के मौजिज लोग एवं कमेटी सदस्य एसडीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन में यह मांग की जाएगी कि सीबीआई द्वारा निर्धारित समय के बाद भी यदि कोई संतोषजनक हल नहीं निकला है तो कमेटी सदस्य मुख्यमंत्री से मिलने का समय प्राप्त कर मामले का जल्द खुलासा सुनिश्चित करें। बैठक में मेवा सिंह आर्य, आजाद सिंह भूगंला, विजेन्द्र उर्फ गोरा, रघुबीर नंबरदार, रणबीर उर्फ लीलू, जयसिंह सरपंच ढाणी आदि मौजूद रहे। मनीषा के पिता संजय ने कहा कि सीबीआई की जांच के बावजूद खुलासे में अनावश्यक देरी हो रही है इसी कारण कमेटी सदस्य व ग्रामीण मिलकर मुख्यमंत्री से जल्द खुलासा करने की मांग रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें