फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढती करेगा किसानों को भुगतान

Sun, 03 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं बिक्री के बाद किसानों के अकाउंट में राशि डालने का प्लान फिलहाल लागू नहीं होगा। किसानों को आढ़तियों के माध्यम से ही पेमेंट मिलेगी। साथ ही साढ़े 12 प्रतिशत तक की नमी वाले गेहूं की खरीद होगी। सफाई के लिए इलेक्ट्रिक झरने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन


पिछली दफा बाजरे की बिक्री के समय सरकार ने किसानों को आढ़तियों से बचाने के लिए सीधे उनके अकाउंट में पेमेंट की गई थी। आढ़तियों और किसानों ने इस पर आपत्ति जताई थी। किसानों को समय पर रुपये नहीं मिल रहे थे। इस बार गेहूं बिक्री में भी इस व्यवस्था को लागू करने की योजना थी। मगर गेहूं की खरीद बड़े स्तर पर होने के कारण इसे रोक दिया गया है।

अब किसानों को उनके गेहूं का भुगतान आढ़तियों के माध्यम से ही होगा। किसानों को अनाजमंड़ी में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए मार्केट कमेटी आढ़तियों को निर्देश दिए है कि इलेक्ट्रिक झरने से गेहूं की सफाई की जाए।
विज्ञापन


चार गेटों पर तैनात किए 14 चौकीदार
लावारिस पशु हमेशा ही किसानों, आढ़तियों के लिए परेशानी बने रहे है। अनाजमंडी में किसानों का पीला सोना यानी गेहूं भी खूब खराब करते है। मगर इस बार आढ़तियों ने अनाजमंडी में लावारिस पशुओं की एंट्री रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए है। अनाजमंडी के चार गेट है। चारों गेटों पर 14 चौकीदारों की नियुक्त की गई है। आढ़ति एसोसिएशन ने चारों गेटों पर 24 घंटे चौकीदार की सुविधा देने के लिए 14 चौकीदार नियुक्त किए है। जो 24 घंटे अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी देंगे।

वर्जन:::::
बाजरे की खरीद के समय किसानों के सीधे अकाउंट में पेमेंट हुई थी। मगर यह सभी के लिए परेशानी रही। अक्सर किसान आढ़तियों से एडवांस उठाते है या नगद लेते है। अकाउंट में पेमेंट आने में समस्या रहती है। इस सिस्टम में किसानों को तो समस्या नहीं आती मगर आढ़तियों को सरकारी की ओर से समय पर पेमेंट नहीं मिलती। नियमानुसार 72 घंटे में पेमेंट होनी चाहिए और 72 घंटे में खरीदे गए गेहूं का उठान। मगर ऐसा नहीं हो पाता। सप्ताह से 10 दिन तक पेमेंट का इंतजार करना पड़ता है।
सुभाष मित्तल, प्रधान
अनाजमंड़ी आढ़ती एसोसिएशन
------
बाजरा खरीद के समय अकाउंट में पेमेंट करने की हिदायत आई थी मगर इस बार नहीं आई है। ऐसे में पहले की तरह डीसीपीओ के माध्यम से किसानों को फसल का भुगतान किया जाएगा। मंडी में आने वाला सारा अनाज खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

वेदप्रकाश
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
-------
कौन कब खरीदेगा गेहूं
खरीद केंद्र            वार
* भिवानी        सोमवार से शुक्रवार डीएफएससी, शनिवार को हैफेड
* बवानीखेड़ा        सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को हैफेड, मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को एचडब्ल्यूसी
* चांग        डीएफएससी
* धनाना        सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को हैफेड, मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को एचडब्ल्यूसी
* भांडाहेड़ी        डीएफएससी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें