फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कमांडर वारियर्स व बवानीखेड़ा फाइटर्स ने 6-6 विकेट से जीता मैच

Wed, 03 Apr 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 रेवाड़ीखेड़ा के खेल स्टेडियम में क्रिकेट मैच का दृश्य।
विज्ञापन
भिवानी। गांव रेवाड़ीखेड़ा के ठाकुर आजाद सिंह खेल स्टेडियम में भिवानी प्रीमियर लीग के चौथे दिन खेल की शुरुआत दीपक सरपंच और दुष्यंत वशिष्ठ ने की। दोनों अतिथियों ने टॉस करवाकर मैच का शुभारंभ करवाया।
विज्ञापन

फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पहला मुकाबला तोशाम टाइगर्स और कमांडर वारियर्स के बीच खेला गया। कमांडर वारियर्स ने टॉस जीकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। तोशाम टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए। सर्वाधिक रन राजदीप ने 53 रन बनाए। अनुज तंवर और रोहित सिंह ने 33-33 रन बनाए। विपिन व मोहित ने दो-दो विकेट चटकाए। कमांडर वारियर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में 6 विकेट से मैच जीत लिया। राहुल ने 15 चौके व एक छक्के की मदद से 51 गेंदों में 86 रन बनाए। बिंटू राणा ने 56 रन बनाए। दीपांशु ने 23 रन बनाए। इसी के साथ राहुल मैन ऑफ द मैच चुने गए।
जितेंद्र शर्मा ने बताया कि दूसरा मैच बवानीखेड़ा फाइटर्स और दादरी डेविल्स के बीच हुआ। दादरी डेविल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए। गेंदबाजी में सचिन ने 3 विकेट लिए। कप्तान नरेश तंवर और अजीत ने भी 2-2 विकेट लिए। बवानीखेड़ा फाइटर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से मैच को जीता। सर्वाधिक रन कप्तान नरेश तंवर ने 39 गेंदों में 54 रन बनाए। इसमें 9 चौके लगाए और आशीष ने 44 रन बनाए। कप्तान नरेश तंवर मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम आयोजित तीसरे दिन का दूसरा मैच लोहारू लॉयंस और सिवानी चैलेंजर्स के बीच खेला गया। इसमें लोहारू लॉयंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 137 रन बनाए। विनोद कुमार ने 61 रन सर्वाधिक बनाए। सिवानी चैलेंजर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से मैच जीत लिया। विकास ने नाबाद 40 रन बनाए व यश ने 29 और करण ने 27 रन बनाए। अजय राठौर ने दो विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। इस अवसर पर नरेंद्र विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, सत्यनारायण, रवि भारत, कपिश, मेद शर्मा, कर्मवीर शर्मा, रवि, बृजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें