फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कर्नल शमशेर सिंह को पैतृक गांव में दी गई अंतिम विदाई

Mon, 30 Jun 2025 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 ढाणी रहीमपुर गांव में कर्नल  शमशेर सिंह  बिजारिया के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि देते एसडीएम मन
विज्ञापन
लोहारू (भिवानी)। मुंबई के समीप कोलाबा में भारतीय सेना में तैनात कर्नल शमशेर सिंह बिजारणियां का पार्थिव देह सोमवार दोपहर उनके पैतृक गांव ढाणी रहीमपुर लाया गया, जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। वे जुलाई माह में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उससे पूर्व पुत्र के एमबीए प्रवेश के दौरान हृदयाघात से उनका आकस्मिक निधन हो गया।
विज्ञापन

करीब 57 वर्षीय कर्नल शमशेर सिंह अपने पुत्र शुभम को एमबीए में दाखिला दिलवाने अहमदाबाद के एक शिक्षण संस्थान गए हुए थे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को सेना की गाड़ी में उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ ढाणी रहीमपुर लाया गया। गांव में ‘अमर रहे’ के नारों के बीच हजारों ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। भारतीय सेना के जवानों ने आसमान में गोलियां दागकर और हथियार झुकाकर उन्हें सैन्य सम्मान दिया।
इस अवसर पर लोहारू के विधायक राजबीर सिंह फरटिया, एसडीएम मनोज दलाल, नायब तहसीलदार हरीश बिजारिया, कांग्रेस नेता शीशराम मेऊच, जिला उपप्रमुख प्रतिनिधि संजय जांगड़ा, सरपंच राकेश शर्मा, रवींद्र कस्वां, जगमहेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।विधायक राजबीर सिंह ने कहा कि कर्नल शमशेर सिंह का जीवन देशभक्ति और सेवा का प्रतीक था। वे क्षेत्र के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा बने रहेंगे। एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि वे अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श उदाहरण थे। उनका जीवन व योगदान सदा स्मरणीय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें