फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.9 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
17 फोटो बुधवार सुबह कोहरे के बीच गुजरते राहगीर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। दिसंबर माह में तापमान में गिरावट लगातार जारी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 21.6 दर्ज किया गया। घना कोहरा आफत बना और सडक़ पर दृश्यता बेहद कम रही। ऐसे में वाहन रेंग-रेंगकर चले। सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप तो निकली मगर शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ाए रखी।
विज्ञापन

पिछली 11 दिसंबर से ही तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री रहा। शीतलहर और कोहरा लोगों के लिए ज्यादा परेशानी बना। कोहरे के बीच स्कूली बच्चे कांपते हुए स्कूल पहुंचे तो कर्मचारी भी कोहरे के कारण परेशान रहे।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से दिन व रात्रि तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 16 दिसंबर की रात से रात्रि तापमान में हलकी बढ़ोतरी होगी। कृषि वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि तापमान में आ रही लगातार गिरावट को देखते हुए सब्जियों, छोटे फलदार पौधे, कम तापमान को असहनशीलता वाली फसलों विशेषकर सरसों की फसल में बचाव के लिए हल्की सिंचाई करें। साथ ही रात के समय खेत में जिस और से हवा चल रही है, उस ओर से घास-फूस का धुआं करें। इससे कम तापमान के कारण फसल में पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

शीत लहर का प्रकोप, बढ़ी ठिठुरन
बवानीखेड़ा। शीत लहर से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को भी सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरा छाया रहा। सभी वाहन सड़कों पर लाइट जलाकर गुजरते हुए देखे गए तो वहीं बच्चों से लेकर जवान, बूढ़े भी अलाव के आगे बैठे हुए दिखाई दिए। हालांकि इस ठंड से जहां घरों से बाहर निकलना मुश्किल वहीं दुकानदारों के लिए दुकानों पर आना भारी पड़ रहा है। दुकानदार दुकानों पर पहुंचते ही सूखी लकड़ियों की व्यवस्था करते हैं और आग जलाकर उसकी तपत सेकते हुए नजर आते हैं। दुकानदारों में महेश, प्रवीण, सोम्या, अमित ने बताया कि पिछले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बच्चों का भी इस सर्दी के मौसम में बुरा हाल हो गया है। ठंड ने काफी बेचैनी बढ़ा दी है। वहीं दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन पश्चात लोग राहत महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें