फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान, शीत लहर से कांपे लोग

विज्ञापन
ठिठुरन भरी सर्दी में अपने गंतव्य को जाती स्कूटी सवार महिला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन शीत लहर का प्रकोप रहा। सुबह कोहरा तो दिनभर शीत लहर लोगों के लिए परेशानी बनी। आसमान में दिनभर बादल छाये रहे और सूर्य देवता बादलों में छीपे रहे। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 17.2 तो न्यूनतम तापमान 6.1 दर्ज किया गया था। दो दिन पूर्व कुछ जिलों में हुई ओलावृष्टि के बाद पिछले दो दिन से मौसम बिगड़ा हुआ है। सोमवार की शुरूआत भी खराब मौसम से हुई। दिनभर आसमान में बादल छाये रहे और धूप नहीं खिली। जिस कारण लोग ठंड से परेशान दिखे। जगह-जगह लोगों को अलाव तापते देखा गया। मौसम में बनी ठंड और शीत लहर का लोगों की दिनचर्या पर भी असर दिखा और बाजार सुनसान नजर आए। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में बदलाव किसानों की फसलों के लिए बेहतर है। अब सरसों, गेहूं की फसल बेहतर रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने एक-दो दिन में बूंदाबांदी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें