18 फोटो ठंडी में भी मोहक नजारा.....सोमवार शाम साढ़े चार बजे आसमान में सुर्यदेव कुछ इस तरह नजर आए कि हर ?
- फोटो : Bhiwani
ठंड का कहर बरकरार है। रविवार को धूप खिलने से हलकी राहत मिली तो रात बेहद ठंडी रही और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर तक लोग ठंड में ठिठुरते नजर आए। हालांकि दोपहर में खिली धूप राहत लाई और अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री तक पहुंच गया।
पिछले करीब 10 दिन से बर्फीली हवाएं लोगों के लिए आफत बनी है। रविवार को दोपहर में खिली धूप से कुछ राहत मिली थी और मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही थी मगर रात एक बार फिर बेहद ठंडी रही। न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री तक गिर गया। जो सामान्य से कम है। सोमवार की सुबह भी बेहद ठंडी रही। दोपहर 12 बजे तक लोगों को अलाव तापकर ठंड से बचने का प्रयास करते देखा गया। दोपहर करीब दो बजे धूप खिली। जिससे राहत मिली।
बच्चों की सेहत को लेकर अभिभावक चिंतित, बढ़ रहे मरीज
ठंड बढने के साथ ही अभिभावक भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। अभिभावकों को बच्चे बीमार न हो जाए, ये चिंता सता रही है। पढ़ाई को भी वे जरूरी मान रहे है। ऐसे में जिला प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ठंड को देखते हुए या तो अवकाश किया जाए या समय में बदलाव किया जाए। अभिभावक उर्मिला, संतोष, जयवीर, जितेंद्र ने बताया कि अधिकतर स्कूलों का समय सुबह आठ से नौ बजे के बीच है और अब ठंड बहुत ज्यादा हो गई है। ऐसे में बच्चों का स्वास्थ्य देखना भी जरूरी है। कुछ जिलों में 26 दिसंबर तक सर्दी को देखते हुए अवकाश किया गया है।