फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लगातार दूसरे दिन ठंड ने लोगों को कंपकंपाया, पारा लुढ़का

विज्ञापन
भिवानी के गांव दांग खुर्द मेंं गेहूं के पौधे पर जमी ओस की बूंदें।
विज्ञापन
भिवानी। जिले में सोमवार के बाद मंगलवार को भी ठंड का प्रकोप बना रहा। दिन के समय धूप खिलने पर थोड़ी राहत मिली, लेकिन, सूर्यदेव के छिपते ही फिर से शीत लहर शुरू हो गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र में मंगलवार को मौसम में ठंडक बनी रही। यह ठंडक रबी की फसलों के लिए फायदेमंद है। गेहूं की फसल में ठंड के साथ अच्छी पैदावार होती है। जिले में 7.50 लाख एकड़ में रबी फसलों की बिजाई हुई है। वहीं गेहूं 2.50 लाख से भी ज्यादा एकड़ में बोई गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही गेहूं की फसलों पर ओस की बूदें छाने लगी हैं।
दिनभर आसमान साफ रहा और आठ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ठंडी हवा चली। वहीं, मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले एक सप्ताह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रहने की उम्मीद है। ऐसे में ठंड का सितम अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन

दरअसल, तीन दिन से पूर्वी हवा चलने से मौसम में बदलाव आया है। मंगलवार से हवा उत्तर-पश्चिम हो गई। इससे तापमान में और गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पहाड़ाें पर बर्फबारी शुरू होने से इसका असर मैदानी भागों पर पड़ने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल, मौसम रबी की फसल के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। फसल का विकास सही प्रकार से हो रहा है। वहीं, आमजन को ठंड से सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन




अगले एक सप्ताह तापमान ये रहने की उम्मीद

तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
11 दिसंबर-21-3

12 दिसंबर-21-6
13 दिसंबर-21-5

14 दिसंबर-21-4
15 दिसंबर-21-3

16 दिसंबर-20-3
17 दिसंबर-21-4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें