फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब को देश से अलग करना चाहते हैं सीएम मान : सांसद

Mon, 05 May 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने रविवार को भिवानी में अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर फोन कर समाधान के निर्देश दिए। वहीं, मीडिया से बातचीत में उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की बधाई देकर कांग्रेस व पंजाब सीएम की खिंचाई की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से केजरीवाल के इशारे पर भगवंत मान को पंजाब की गद्दी पर बैठा दिया। उन्होंने कहा कि इन्हें देश की सुरक्षा की चिंता नहीं। ये कभी नहर को पाट देते हैं तो कभी पानी क लिए दिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पास कर देते हैं। सांसद ने कहा कि सीएम मान अलगाववाद की सोच के चलते पंजाब को देश से अलग करना चाहते हैं।
केंद्र सरकार को अब पानी के मुद्दे को राज्य के बजाय केंद्र का मुद्दा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में जो बिना पर्ची व खर्ची के नौकरी दी, ऑनलाइन ट्रांसफर किए और गांवों की जमीन को लाल डोरा मुक्त किया, वे काम आज पूरे देश में बोलते हैं। उन्होंने पहलगाम में आतंकी हमले पर कहा कि इस पर सही समय आने पर सभी की सहमति से सही फैसला लिया जाएगा। हमें चिंता करने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें