गांव निनान के पास छापेमारी के दौरान ट्रक चालक से कागजात चेक करते हुए सीएम फ्लाइंग टीम के सदस्य। स?
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। सीएम फ्लाइंग की टीम ने बुधवार सुबह निरीक्षण के दौरान गांव निनान के समीप चार ट्रकों को क्षमता से अधिक सामान ले जाते हुए पकड़ा। इस दौरान जीएसटी चोरी कर माल दिल्ली ले जाया जा रहा था। सेल टैक्स विभाग के अधिकारियों ने भी गाड़ी के बिलों और सामान के वजन की जांच की और इसके बाद उन्हें रोडवेज कर्मशाला ले जाया गया।
सीएम फ्लाइंग के उप निरीक्षक राजबीर के नेतृत्व में गांव निनान के पास चार गाड़ियों की जांच की गई। टीम ने दस्तावेजों का अवलोकन किया और फिर टैक्स विभाग के कर्मचारी बुलाए गए। मौके पर सेल टैक्स से राजबीर सिंह, निरीक्षक पवन पहुंचे और दस्तावेजों की जांच की। टीम ने आगामी कार्रवाई के लिए चारों गाड़ियों को रोडवेज वर्कशॉप भेजा है। टीम में जिला निरीक्षक आजाद सिंह, उप निरीक्षक सुनील कुमार मौजूद थे। फिलहाल सेल टैक्स विभाग के अधिकारी भिवानी से दिल्ली ले जाए जा रहे माल और कागजातों के आधार पर जीएसटी चोरी मामले की जांच में जुटे हैं।