फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल में मिली गंदगी, 12 किलो पनीर नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक गेट स्थित सब्जी मंडी में पनीर व अग्रसेन कॉलोनी के रिहायशी इलाके में नागपाल नमकीन फैक्टरी में सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की संयुक्त टीम ने छापे मारे। संयुक्त टीम में सीएम फ्लाइंग, फूड सेफ्टी, टैक्स व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी शामिल थे। संयुक्त टीम ने इस दौरान सब्जीमंडी में खराब पनीर की खेप बरामद की। जांच के लिए पनीर के सैंपल लिए और टीम ने करीब 12 किलोग्राम पनीर नष्ट कर दिया। वहीं फैक्टरी के अंदर गंदगी भरे माहौल में भुजिया बनाई जा रही थी। जहां कोई भी साफ सफाई नहीं थी। वहीं खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता पर भी अधिकारियों को शक था। टीम ने मौके से भुजिया, तेल, बेसन, मसाले, पैकिंग के अलग-अलग सैंपल भी लिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सब इंस्पेक्टर राजबीर के साथ सीआईडी इंस्पेक्टर आजाद सिंह ढांडा, सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एएसआई धर्मेंद्र के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद जीत, आयकर विभाग के ईटीओ राकेश डागर, जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कार्यकारी अभियंता राकेश कुमार की संयुक्त टीम ने सोमवार को छापे मारे। इस दौरान संयुक्त टीम ने सब्जीमंडी में पनीर के सैंपल लिए। संयुक्त टीम ने अग्रसेन कॉलोनी में नागपाल नमकीन फैक्टरी के अंदर छापे मारे। यहां जमीन पर भुजिया के ढेर लगे थे, जबकि जिस कढ़ाई में भुजिया तली जा रही थी, उसके अंदर तेल में काफी गंदगी थी। पास में ही तेल की केन रखी थी, जिनकी कभी सफाई ही नहीं की गई थी। वातावरण भी इतना गंदा था कि वहां मक्खियां भिनभिना रही थी। संयुक्त टीम में शामिल अधिकारियों ने फैक्टरी में अपने-अपने विभाग के मानकों की जांच की, जिसमें काफी अनियमितताएं मिली। संयुक्त टीम ने फैक्टरी के अंदर से भुजिया बनाने में इस्तेमाल होने वाले पाम ऑयल (तेल), भुजिया, पैकिंग भुजिया, बेसन, मसालों के अलग-अलग सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने बताया कि रिहायशी इलाके में चल रही नमकीन की फैक्टरी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, टैक्स और खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच की है, जिसमें कई अनियमितताएं मिली हैं, इस संबंध में भी कार्रवाई की जाएगी।
पनीर में पड़ी थी मरी हुई मक्खियां
टीम के सदस्यों ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि जो सब्जीमंडी में मनीष नामक व्यक्ति खुले में पनीर बेच रहा है। टीम ने वहां पहुंचकर जांच की तो देखा कि पनीर में मरी हुई मक्खियां पड़ी थी। इसके अलावा पनीर की क्वालिटी भी बहुत खराब थी। टीम ने पनीर का सैंपल लिया और करीब 12 किलो पनीर नकली होने के अंदेशे पर नष्ट करा दिया।
विज्ञापन

तीन माह पहले भी नकली पनीर बेचते पकड़ा था
करीब तीन माह पहले भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने सब्जीमंडी से पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे थे। उस समय भी मनीष ही पनीर बेच रहा था। जांच में सैंपल फेल आए थे। इससे पनीर के नकली होने की पुष्टि हो गई थी। अब वह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। एक बार फिर टीम ने सोमवार को उसी जगह पर पनीर बेचे जाने पर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
वर्सन:::
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने छापे मारे हैं। जिनमें नकली पनीर को नष्ट किया है और जांच के लिए सैंपल भेजे हैं। नमकीन बनाने की फैक्टरी में भी अनियमितताएं पाई हैं, यहां से भी काफी सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। जिनकी रिपोर्ट आने पर संबंधित मामलों में कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मिले पनीर के नकली होने के अंदेशा पर उसे नष्ट किया है।
विज्ञापन

- राजबीर सिंह, सब इंस्पेक्टर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें