फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी-लोहारू रेलवे लाइन की सीएम ने की घोषणा, बोले- तैयार होगी डीपीआर

विज्ञापन
प्रगति रैली को संबोधित करते सीएम मनोहर लाल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
लोहारू के साथ-साथ जिलावासियों की वर्षों से लंबित भिवानी-लोहारू रेलवे लाइन की मांग को आखिरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैरू रैली में पूरा किया। रैली में मुख्यमंत्री ने भिवानी-लोहारू रेलवे लाईन की जल्द डीपीआर तैयार कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे विकास के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले तीन साल में प्रदेश में तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा लंबाई की गांव से गांव और शहर से गांव को जोडने वाली सड़कों का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश के हर गांव व ढाणी में 24 घंटे बिजली दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने ओलावृष्टि की विशेष गिरदावरी करवा किसानों के नुकसान की भरपाई की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रैली के दौरान 56 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
विज्ञापन

शनिवार को कैरू में हुई हरियाणा प्रगति रैली में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता जनता के कारण होती है और सत्ता जनता तक पहुंचनी चाहिए। इसी सोच के साथ प्रदेश में अब एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ने वाली और गांव को शहर से जोड़ने वाली छह करम चौड़ाई से ज्यादा की कच्ची सड़कों को लोक निर्माण विभाग के माध्यम से पक्का किया जाएगा। साथ ही जिन कच्ची सड़कों की चौड़ाई छह करम से कम है उनको भी मार्केटिंग बोर्ड के माध्यम से पक्का किया जाएगा। ऐसी लगभग तीन हजार किलोमीटर की कच्ची सड़कों को अगले तीन साल के दौरान पक्का किया जाएगा। कृषि मंत्री जेपी दलाल, सांसद धर्मबीर सिंह और सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। तोशाम से भाजपा से प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक शशि रंजन परमार ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष हलके के विकास की मांगे रखी। रैली में विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा विधायक बिशंभर वाल्मीकि, दादरी विधायक एवं पुशधन विकास बोर्ड के चेयरमैन सोमबीर सांगवान, पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, भाजपा प्रदेश सचिव मुकेश गौड, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया ने भी अपने विचार रखे। मंच संचालन भाजपा जिला प्रभारी मनीष मित्तल ने किया।
30 जून 2022 तक हर रसोई में साफ पेयजल पहुंचाने की योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के साढ़े छह हजार गांव में से 4500 गांव में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। सरकार की योजना है कि प्रदेश के हर गांव और ढाणियों में 24 घंटे बिजली मिले और हर घर में बिजली हो। 30 जून 2022 तक हर रसोई में साफ पेयजल मिले। पिछले साल के दौरान सरकार की कोशिशों से प्रदेश की 300 में से 293 टेल तक पानी पहुंचाया गया। अब भी कई टेल ऐसी हैं, जिनकी हालत खराब है। ऐसी सभी टेलों को दुरुस्त करने के लिए 50 करोड़ रुपये बजट में मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन

ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किसानों को मिलेगा मुआवजा : मुख्यमंत्री ने रैली में मंच से घोषणा करते हुए कहा कि कि ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों को लेकर किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी किसानों को मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना है कि हर परिवार के सिर पर छत हो। इसके लिए एक विभाग की जिम्मेदारी लगाई गई है जो प्रदेश में घरों की स्थिति का आंकलन करेगा और उसके अनुसार हर सिर को छत देने के लिए अगले सपांच साल के दौरान काम होगा।
लोहारू, सिवानी में व्यापार करते हैं तो करेंगे मदद
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया के निवेशक प्रदेश में व्यापार करने के इच्छुक है। दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के लिए निवेशक ज्यादा इच्छा जाहिर करते हैं लेकिन सरकार ने उन्हें कहा है कि अगर वे लोहारू बॉर्डर, सतनाली, सिवानी जैसे क्षेत्रों में व्यापार के लिए आते हैं तो सरकार उन्हें अतिरिक्त मदद देगी। ऐसे उद्योगों में हरियाणा निवासी को नौकरी देने पर सरकार तीन हजार प्रतिमाह उद्योग को उस कर्मचारी के लिए देगी।
चारों विधानसभाओं में 32 सड़कों के लिए 77 करोड़ मंजूर
मुख्यमंत्री ने भिवानी जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों की 32 सड़कों के लिए 77 करोड़ की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मार्केटिंग बोर्ड की पांच सड़कों के लिए 16.50 करोड़ दिए। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की जलघर और बूस्टिंग स्टेशनों की सभी मांगों को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी। लोहारू में पानी की पाइप लाइन के लिए 38.50 करोड़ और भिवानी में पाइप लाइनों के लिए 11.30 करोड़ मंजूर किए। मुख्यमंत्री ने सिवानी में जमीन उपलब्ध होने पर 20 करोड़ की लागत से नई अनाज मंडी बनाने, लोहारू में भी नई मंडी बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ की लागत से लोहारू में सब्जी मंडी निर्माण की मंजूरी भी दी। उन्होंने सिंचाई विभाग के 12 करोड़ के कार्यों को भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्कूलों को अपग्रेड करने आदि सभी मांगों को भी मंजूरी दी।
मुख्यमंत्री ने कैरू रैली से दी करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री ने हरियाणा प्रगति रैली में करीब 56 करोड़ दो लाख सात हजार की परियोजनाओं की सौगात दी। गांव सागवान में 96.46 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन, गांव पिंजोखरा में 91.23 लाख से बने सामुदायिक भवन और गांव मिठी, मतानी और मोरकां में 14.86 करोड़ से समुचित पेयजल आपूर्ति की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री रोहतक-भिवानी रेलवे लाईन पर भिवानी में महम-भिवानी सड़क मार्ग के आरओबी का शिलान्यास किया, जिस पर 27.97 करोड़ की लागत आएगी। राजकीय महाविद्यालय भिवानी में साइंस ब्लॉक, कंप्यूटर लैब और मल्टीपर्पज हॉल का भी शिलान्यास किया, जिस पर 11.31 करोड़ की लागत आएगी।
24 घंटे बिजली के वादे किए, मनोहर ने वादा पूरा किया : दलाल
मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों ने हरियाणा में 24 घंटे बिजली देने की बात बार-बार कही लेकिन दो तिहाई हरियाणा को आज 24 घंटे बिजली मनोहर सरकार दे रही है। नौकरियां पहले भी लगती थी, लेकिन उनमें प्रभावशाली लोगों और ठेकेदारों का हस्तक्षेप होता था। आज दोगुनी नौकरियां लग रही है और गांव के एक गरीब व मजदूर परिवार से भी बच्चों की नौकरियां लग रही है। प्रदेश अब सकारात्मक सोच के साथ बदलाव की राह पर है और आने वाला समय प्रदेश के लिए और अधिक अच्छा होगा।
सांसद ने रखी भिवानी-लोहारू और लोहारू-सिवानी के बीच कॉलेज की जरूरत
सांसद धर्मबीर सिंह ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री का बजट के लिए सभी सांसदों, विधायकों, उद्योग जगत और अन्य क्षेत्र के लोगों की राय लेने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि भिवानी-लोहारू और लोहारू-सिवानी के बीच कॉलेज बनाने की जरूरत है। इसके अलावा गोशालाओं में भी पैसे की कमी पूरी करने की मांग रखी।
ये रहे मौजूद
रैली में सभी मंडल अध्यक्ष रविंद्र मंढ़ोली, राजीव श्योराण, लाल सिंह बड़वा, विनोद चावला, विनोद स्वामी, अजय हालुवास, सुभाष तंवर, राजपाल कड़वासरा, अशोक कुमार, प्रदीप तंवर, भारत भूषण, बबलू यादव, हरिओम शर्मा, दिनेश सोनू व जोगिंद्र गुज्जर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी अजय गौड़, उपायुक्त अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, एसडीएम महेश कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय चौपड़ा, एसडीएम तोशाम संदीप कुमार, ताराचंद अग्रवाल, ऋषि प्रकाश शर्मा, विजय शेखावत, मीना परमार, बबीता तंवर, विरेंद्र कौशिक, शंकर धूपड़, संदीप श्योराण, प्रो.आत्मप्रकाश, जिला पषिद के चेयरमैन रमेश ओला, रणसिंह यादव, हर्षवर्धन मान, गजानंद अग्रवाल,कर्मवीर चहड़,अजीत सिंह खरकड़ी, सोनू सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें