फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्कूल से घर लौट रहे 10वीं के छात्र के साथ तीन लड़कों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मामूली विवाद में स्कूल से घर लौट रहे दसवीं कक्षा के छात्र पर रास्ते में रोककर हमला कर दिया गया। हमले में छात्र लहूलुहान हो गया। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आंबेडकर कॉलोनी निवासी छात्र ने बताया कि 30 दिसंबर को वह महम गेट के समीप स्थित निजी स्कूल से साइकिल से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में एक लड़के ने उसे रोक लिया इसके बाद दो लड़केऔर आ गए। तीनों ने मिलकर छात्र के साथ गालीगलौज और मारपीट की। छात्र को घायल करने के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग गए। राहगीर ने घायल छात्र को संभाला। इस बारे में छात्र के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर छात्र को नागरिक अस्पताल मेें पहुंचाया। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों पर जेजे एक्ट व संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
लगातार बढ़ रही किशोरों में मारपीट के मामलों की संख्या
पिछले एक माह के अंदर ही इस प्रकार की दूसरी घटना सामने आई है। इससे पहले किरोड़ीमल राजकीय स्कूल में भी कक्षा में बैठे एक विद्यार्थी पर कुछ अन्य सहपाठियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद अब यह घटना। कुछ छिटपुट के झगड़े तो प्रकाश में आने से पहले ही दब जाते हैं।
विज्ञापन

अभिभावक अपने बच्चों की समय-समय पर मॉनिटरिंग करें। उनके आचार-व्यवहार का ध्यान रखें और उनके साथ खुल कर बातचीत करें, ताकि उनके मन को समझा जा सकें। बच्चे को अनुशासन और संस्कार बचपन से ही देने आवश्यक है। मारपीट करना भी एक मानसिक तनाव है, जिसको लेकर अभिभावक ध्यान रखें।
विज्ञापन

- मंजीत कुमार, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें