फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी और सात साल का बेटा लापता

Sat, 29 Mar 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। संदिग्ध हालत में एक महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और उसका सात साल का बेटा लापता हो गया। इस संबंध में महिला के भाई ने जूईकलां पुलिस थाना में इन दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस संबंध में लापता होने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बहन एक सरकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगी हुई है।
विज्ञापन

उसका सात साल का एक बेटा भी है। उसकी बहन सुबह साढ़े सात बजे अपनी ससुराल से उसके पास भिवानी आने के लिए बस में बैठकर निकली थी, लेकिन घर नहीं पहुंची। उसने बहन की ससुराल में पता किया तो उसकी बहन के शराबी पति ने कहा कि वे खुद ही ढूंढ लें। उसने बताया कि उसकी बहन का फोन भी बंद आ रहा है। उसकी बहन और उसका सात साल का बेटा लापता है। इस संबंध में परिजनों ने भी हर संभव जगह उनकी तलाश की है। वहीं पुलिस ने दोनों के लापता होने का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।


शस्त्र अधिनियम में उद्घोषित आरोपी को पकड़ा
भिवानी। सदर पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रमोद निवासी धनाना भिवानी के रूप में हुई है। न्यायालय ने आरोपी को 2025 में उद्घोषित आरोपी घोषित किया था। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। सदर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी मुंढाल के सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे उद्घोषित आरोपी को गांव धनाना से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें