फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: टोकने पर 12वीं कक्षा के छात्र ने शिक्षक पर किया हमला

Sat, 23 Aug 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
घायल  ​शिवकुमार।
विज्ञापन
भिवानी। गांव ढाणा लाडनपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह 12वीं कक्षा के छात्र ने हिंदी विभाग के शिक्षक पर हमला कर सनसनी फैला दी। छात्र ने साइकिल में प्रयोग होने वाली पंचनुमा नुकीली चीज से शिक्षक के सिर पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। शिक्षक को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में भर्ती हिंदी विभाग के शिक्षक शिवकुमार ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब 9:15 12वीं कक्षा में पढ़ा रहे थे। इसी दौरान छात्र ने आगे बैठे विद्यार्थी के सिर पर अपना बैग दे मारा। इस पर उन्होंने उसे टोका तो छात्र बोला कि वह स्कूल में इंज्वाय करने आता है। शिक्षक ने उसे समझाते हुए कहा कि अगर इंज्वाय करना है तो घर पर रहो, लेकिन छात्र नहीं माना और बहस करने लगा। इसके बाद उसे पकड़कर प्राचार्य कक्ष में ले जाया गया।
शिक्षक शिवकुमार के अनुसार प्राचार्य ने छात्र को चेतावनी दी और कहा कि पढ़ाई नहीं करनी तो एसएलसी (स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट) लेकर चला जाए। थोड़ी देर बाद छात्र ने एसएलसी के लिए आवेदन लिखा और फिर अपने बैग से नुकीली चीज निकालकर अचानक उन पर हमला कर दिया। सिर पर वार से वे लहूलुहान हो गए। आरोपी छात्र नुकीला हथियार मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

इस बारे में भिवानी के सदर थाने के सब इंस्पेक्टर व मामले के जांच अधिकारी प्रवेश कुमार ने बताया कि घायल शिक्षक शिवकुमार के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। उनकी शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हमें सूचना मिली थी कि सरकारी स्कूल में एक विद्यार्थी ने शिक्षक पर हमला कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिक्षकों को स्कूल में मिले सुरक्षित माहौल
घायल शिक्षक शिवकुमार ने कहा कि राजकीय विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को सुरक्षित माहौल मिलना जरूरी है। वर्तमान हालात में अध्यापक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि शिक्षा विभाग को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि शिक्षक बिना डर बच्चों को पढ़ा सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें