फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीजेएम ने सेफ हाउस में जांची सफाई और खाने की व्यवस्था

Thu, 06 Feb 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सेफ हाउस का निरीक्षण करते सीजेएम पवन कुमार। 
विज्ञापन
भिवानी। सीजेएम कम प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित सेफ हाउस का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सेफ हाउस में रह रहे युगल जोड़ों की स्थिति और उनके लिए उपलब्ध सेवाओं का मूल्यांकन करना था।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार ने निरीक्षण के दौरान सेफ हाउस की साफ-सफाई, रहन-सहन, पीने के पानी की व्यवस्था और भोजनालय की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने देखा कि सेफ हाउस में बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि सेफ हाउस में रह रहे युगल जोड़ों को प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली कानूनी सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यहां आने वालों सभी युगल जोड़ों की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए और उन्हें पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाए। सुरक्षा की दृष्टि से भी पर्याप्त ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि युगल जोड़ों को कोई समस्या न हो।
विज्ञापन

उन्होंने निरीक्षण के दौरान कुछ युगल जोड़ों से बात की। कई जोड़ों ने प्राधिकरण की सेवाओं की सराहना की और कहा कि उन्हें यहां रहने से सुरक्षा का अनुभव हो रहा है। इस अवसर पर सेफ हाउस के स्टाफ व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें