जिला नागरिक अस्पताल में लगाने के लिए लाए गए पौधे। संवाद
भिवानी। स्वतंत्रता दिवस से पहले नागरिक अस्पताल परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सोमवार को अस्पताल परिसर में प्रशासन की ओर से मंगवाए गए गमलों सहित 50 पौधे पहुंच गए। ये गमले चिकित्सक कक्ष के बाहर और वार्डों में सजाए जाएंगे।
नागरिक अस्पताल प्रभारी डॉ. बलवान सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर में पौधे लगाने की योजना तैयार की गई है। कुछ पौधे भवन के अंदर वार्डों और चिकित्सक कक्ष के बाहर रखे जाएंगे जबकि खुले मैदान में भी पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने और परिसर की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है।