फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद फिर शुरू होगी शहर में रोडवेज की सिटी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब शहर में फिर से सिटी बस सड़कों पर दौड़ लगाएगी। इसके लिए रोडवेज प्रबंधन ने दो डिस्ट्रिक्ट टाइप नई बसों की डिमांड भी मुख्यालय को भेजी हैं। सेंट्रल वर्कशॉप से खासतौर पर इन बसों को लोकल बॉडी यानी डिस्ट्रिक्ट टाइप डिजाइन से तैयार किया जाएगा। इतना ही नहीं भिवानी डिपो को जल्द ही 35 नई बसें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले सिटी बस सेवा पर रोडवेज प्रबंधन के अधिकारियों ने ब्रेक लगा दिए थे। सिटी बस सेवा बंद किए जाने की वजह शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और उम्मीद के अनुरूप राजस्व की प्राप्ति नहीं होना बताया जा रहा है। लेकिन नए रोडवेज महाप्रबंधक ने कार्यभार संभालने के बाद एक बार फिर सिटी बस सेवा को शुरू करने की मंशा जाहिर करते हुए इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं।
भिवानी शहर में सिटी बस सेवा बहाल होने से शहरवासियों को भी इसका फायदा मिलेगा। क्योंकि अब शहर में सिर्फ ऑटो रिक्शा के सहारे ही एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। जबकि सिटी बस सेवा में यह सफर और भी आसान होगा। हालांकि दो साल पहले सिटी बस सेवा का शुरूआत में काफी अच्छा रुझान मिला था, लेकिन शहर में संकरे चौक होने की वजह से रोडवेज की सिटी बस सेवा जाम में फंस जाती थी। इस वजह से रोडवेज विभाग को भी आर्थिक मोर्चे पर काफी नुकसान झेलना पड़ा था। यही वजह रही कि आखिरकार सिटी बस सेवा को ब्रेक लग गए।
विज्ञापन

दोगुना होगा पहले के मुकाबले सिटी बस का किराया : दो साल पहले तक शहर की सड़कों पर दौड़ने वाली सिटी बस सेवा का सफर सिर्फ पांच रुपये में किया जा सकता था। लेकिन अब सिटी बस सेवा का सफर दस रुपये में होगा। रोडवेज प्रबंधन ने किराये पर काफी मंथन के बाद यह निर्णय लिया है। पांच रुपये छुट्टे नहीं मिलने का झंझट भी रोडवेज के लिए बड़ा सिरदर्द हैं। जबकि शहर में चलने वाली बस की मेंटनेंस और केएमपीएल भी अधिक होते हैं, जिसका खर्च उठाने के लिए दस रुपये प्रति यात्री किराया निर्धारित किया गया है।
विद्यार्थी व कर्मचारी सिटी बस सेवा में नहीं कर सकेंगे मुफ्त का सफर : रोडवेज विभाग ने सिटी बस सेवा को फिर से शुरू करने के साथ ही यह भी स्पष्ट हिदायतें जारी करने का निर्णय लिया है कि इन बसों में विद्यार्थियों व सरकारी विभागों के कर्मचारियों को मुफ्त का सफर नहीं करने दिया जाएगा। सिटी बस सेवा घाटे में जाने की एक वजह यह भी रही थी कि इसमें अधिकांश विद्यार्थी सवार हो जाते थे, जो बिना टिकट के ही इनमें सवार हो जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
दो सिटी बसों पर तैनात होंगे छह रोडवेज कर्मचारी, बस 150 किलोमीटर तय करेगी : दो सिटी बसों पर रोडवेज के छह कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। ओवरटाइम बंद होने की वजह से दो कर्मचारी तो लगातार रेस्ट पर रहेंगे, जबकि एक समय में चार रोडवेज कर्मचारी ड्यूटी देंगे। प्रत्येक सिटी बस रोजाना 150 किलोमीटर का सफर तय करेगी। सिटी बस की स्पीड भी 20 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है।
डिपो को 35 नई बसें मिलने से ग्रामीण रूटों पर दूर होगी यात्रियों की परेशानी : पहले से ही गड़बड़ाई ग्रामीण रूटों की परिवहन व्यवस्था डिपो में नई 35 बसों के शामिल होने के बाद सुधरने की उम्मीद है। डिपो में फिलहाल 155 बसें हैं, जिनमें 108 बसें तो भिवानी व 47 बसें तोशाम सब डिपो में दी गई हैं। नई बसों को लंबी दूरी के रूटों पर लगाया जाएगा। जबकि वर्तमान में लंबी दूरी पर चलने वाली बसों को लोकल रूटों पर लगा दिया जाएगा। फिलहाल बसों व कर्मचारियों की कमी से लगभग सभी रूट प्रभावित हो रहे हैं।
भिवानी शहर में एक बार फिर से सिटी बस सेवा को शुरू किया जाएगा। जिसकी तैयारी चल रही है। दो नई सिटी बसें भी मंगवाई गई हैं, इसके अलावा डिपो को 35 नई बसें मिलेंगी। पिछले साल के मुकाबले डिपो की आमदनी दो रुपये 63 पैसे बढ़ी है। सिटी बस सेवा में अगर विभाग को आमदनी हुई और इसका यात्रियों को फायदा मिला तो बसें बढ़ाई जाएंगी। फिलहाल दो सिटी बस चलाने के मसौदे पर काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

- गुलाब सिंह दूहन, डिपो महाप्रबंधक भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें