संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। विधानसभा चुनाव की मतगणना आठ अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। गणना के प्रत्येक चक्र की जानकारी वेबसाइट पर ऑनलाइन अपडेट की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने कहा कि चुनाव परिणाम की प्रमाणिक जानकारी केवल भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के आधिकारिक स्रोतों से ही प्राप्त करें। चुनाव आयोग ने चुनाव परिणाम के लिए विशेष रूप से वेबसाइट शुरू की है। वोटर हेल्पलाइन एप के जरिये भी चुनाव परिणाम घर बैठे आसानी से देखे जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ईसीआई की वेबसाइट या वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से चुनाव परिणाम की जानकारी लोग ले सकते हैं। इस दौरान मतगणना केंद्रों में और उसके आसपास केवल प्राधिकृत व्यक्ति, अधिकारी या कर्मचारी ही जा सकेंगे।
ऐसे में चुनाव का रिजल्ट जानने के लिए आमजन को ईसीआई की रिजल्ट वेबसाइट या फिर वोटर हेल्पलाइन एप देखना चाहिए। क्योंकि आमजन को मतगणना केंद्र के आसपास जाने की इजाजत नहीं होगी। आमजन और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं को मतगणना क्षेत्र के आसपास भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी लोग घर बैठे ही परिणाम जान सकते हैं।घ