फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहनों की आवाजाही से पाइपलाइन टूटी, लोगों ने जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खरकड़ी रोड से भारी वाहन गुजरने से नाराज फ्रेंड्स कॉलोनी के लोगों ने रविवार सुबह खरकड़ी रोड पर जाम लगा दिया। लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जाम की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और समस्या के समाधान का आश्वासन देने के बाद लोग मान गए। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में उनकी समस्या का हल नहीं निकाला गया तो वे फिर से जाम लगा देंगे।
विज्ञापन

तोशाम बाईपास स्थित डबल फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज के कारण वहां से गुजरने वाले वाहन अब खरकड़ी रोड से होकर गुजर रहे हैं। यह रोड फ्रेंड्स कॉलोनी और पुलिस लाइन के बीच से गुजरता है। लोगों का आरोप है कि भारी वाहनों के आवागमन के कारण उनकी कॉलोनी के सीवर और पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई हैं। न घरों से पानी की निकासी हो पा रही है और न ही पर्याप्ता मात्रा में पेयजल सप्लाई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सप्लाई में आने वाला पानी भी गंदा आता है। लोगों का आरोप है कि तोशाम बाईपास पिछले सात महीने से बंद है। इसका खामियाजा फ्रेंड्स कॉलोनी के निवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
मकानों में आने लगी दरार
कॉलोनीवासी कृष्ण कुमार, कर्ण सिंह और सचिन अहलावत ने बताया कि ज्यादातर ट्राले ओवरलोड गुजरते हैं। इससे एक तो सड़क पूरी तरह से टूट गई हैं, वहीं दूसरी ओर सड़क के साथ बने मकानो में भी दरार आने लगी हैं। बार-बार शिकायत देने के बावजूद इन भारी और ओवरलोड ट्रालों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। लोगों द्वारा खून-पसीने की कमाई से बनाए गए घरों में प्रशासन की लापरवाही से दरारें आ रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस को सुनाई खरी-खोटी
जाम की सूचना मिलने पर ट्रैफिक एसएचओ विक्रांत, सिटी थाना प्रभारी संदीप शर्मा और बीटीएम चौकी प्रभारी रोहताश पूनिया मौके पर पहुंचे। वो लोगों को समझाने लगे तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में ही कॉलोनी के लोग पांच बार जाम लगा चुके हैं। इस परेशानी के बारे में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अच्छी तरह वाकिफ हैं, मगर उनकी नियत नहीं है इस समस्या को दूर करने की। उन्होंने कहा कि यहां पर किसी अधिकारी का घर होता तो उन्हें यहां के लोगों का दर्द समझ में आता।
दोबारा जाम लगाने की दी चेतावनी
पुलिस अधिकारी गुस्साए लोगों को मनाने में जुटे रहे। काफी देर मनाने और समझाने के बाद जाम लगा रहे लोगों ने पुलिस अधिकारियों की बात मान ली और जाम खोलने के लिए राजी हो गए। साथ ही लोगों ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो वे फिर से जाम लगा देंगे।
जाम लगा रहे लोगों को आश्वासन दिया गया है कि संबंधित अधिकारियों तक उनकी मांग को पहुंचा दिया जाएगा। प्रयास किया जाएगा कि जल्द समस्या का समाधान हो जाए। इस आश्वासन पर कॉलोनी के लोग जाम खोलने के लिए राजी हो गए। जाम खुलने के बाद वाहनों को आवागमन फिर से शुरू हो गया।
विज्ञापन

- रोहताश पूनिया, प्रभारी, बीटीएम चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें