फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीआईए की टीम ने रोड़ी, क्रशर और टाइल दिलाने के नाम पर 12 लाख ठगी का आरोपी पकड़ा

Wed, 19 Jun 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 सीआईए द्वारा पकड़ा गया धोखाधड़ी का आरोपी। 
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए द्वितीय की टीम ने पंजाब के एक व्यक्ति को रोड़ी, क्रशर और टाइल दिलाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस दौरान उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने पंजाब निवासी एक व्यक्ति से तोशाम में सामान दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को तोशाम से गिरफ्तार किया है। पंजाब के पटियाला निवासी जितेंद्र ने तोशाम पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि तीन मार्च को उन्हें रोड़ी, क्रशर, टाइल दिलाने के नाम पर तोशाम बुलाया गया था। जहां पर आरोपियों ने पुलिस की नकली वर्दी पहनकर उससे धोखाधड़ी करके 12 लाख रुपये लेकर चले गए थे। इस शिकायत पर तोशाम पुलिस ने केस दर्ज किया था।
सीआईए स्टाफ -2 भिवानी के सहायक उप निरीक्षक सज्जन कुमार ने 12 लाख की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को खरकड़ी टी प्वाइंट तोशाम से गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान रमन कुमार वासी वार्ड एक जोगिंदर नगर जींद हाल एडवोकेट कॉलोनी चिक्का कैथल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान आरोपी से 50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें