फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी और बंदी की मौत

Wed, 19 Jun 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी और एक विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों के शवों का मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

भिवानी जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सिरसा निवासी कृष्ण कुछ दिनाें से बीमार था। उसका उपचार भी चल रहा था। सोमवार रात उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान माैत हाे गई। कृष्ण हत्या और हत्या का प्रयास के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था।सदर पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनाें काे दी।
जिला कारागार में बंद हेतमपुरा निवासी साेमबीर की भी सोमवार रात उपचार के दौरान माैत हाे गई। उसका भी बीमारी के कारण उपचार चल रहा था। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे भी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकाें ने उसे मृत घाेषित कर दिया। सोमबीर खर्चा राशि जमा न कराने के एक मामले में जेल में बंद था। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एसआई वीरेंद्र ने बताया कि बीमारी के कारण एक कैदी और एक बंदी की माैत हाे गई। शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें