फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी शॉप पर लूट के तीन आरोपियों से सीआईए ने की पूछताछ

विज्ञापन
सीआईए प्रथम टीम की हिरासत में लूट के आरोपी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम स्थित गुरुजी ज्वेलरी शॉप पर हथियार दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में तीन आरोपियों को सीआईए ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से ज्वेलरी शॉप से लूट का माल बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

तोशाम मुख्य बाजार चौक स्थित गुरुजी ज्वेलर्स पर 24 अक्तूबर की शाम के समय चार नकाबपोश बदमाशों ने हथियार दिखाकर दुकान के अंदर से घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश ज्वेलरी शॉप संचालक से सोने व चांदी के आभूषण लूटकर ले गए थे। आभूषण लूटकर ले जाते वक्त आरोपियों द्वारा पड़ोसी दुकानदार पर भी फायरिंग कर दी थी। जिसमें एक दुकानदार घायल हो गया था। तोशाम पुलिस ने गुरुजी ज्वेलर्स के संचालक तोशाम निवासी नरेश कुमार की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। बड़ी लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने भी मौका मुआयना किया था और बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई टीमों का गठन किया था। सीआईए प्रथम की टीम के एएसआई सत्यवान ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर तीन आरोपियों को हासिल किया। जो ज्वेलरी शॉप लूट वारदात में शामिल थे। जिनकी पहचान बवाना मोहल्ला बहादुरगढ़ निवासी अभिषेक, फिरोजपुर बांगड़ सोनीपत निवासी साहिल, बखेता रोहतक निवासी संजीव के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उनका चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
खर्चा चलाने के लिए की थी ज्वेलरी शॉप पर लूट
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अपना खर्चा चलाने के लिए सभी ने मिलकर बड़ी ज्वैलरी शॉप पर लूट की योजना बनाई थी। योजना के अनुसार पांचों आरोपी 24 अक्तूबर को बहादुरगढ़ से छीनी हुई एक आई-20 कार में सवार होकर गुरुजी ज्वेलर्स तोशाम पर आए थे। वारदात के समय एक आरोपी कार में बैठा था और अन्य चार आरोपी अवैध हथियार लेकर गुरुजी ज्वेलर्स शॉप में दाखिल होकर सोने-चांदी के आभूषण लूटकर वापस अपनी कार में बैठकर मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन

गहनता से कर रहे पूछताछ
सीआईए द्वारा आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है। वहीं केस में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- योगेश कुमार, इंचार्ज सीआईए भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें