फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए कर्मचारियों पर गिरी गाज, आठ कर्मचारियों का ट्रांसफर

Thu, 10 Dec 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। 35 लाख की लूट मामले में छह दिन बाद भी जिला पुलिस के हाथ खाली होने के बाद अब जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच हिसार को सौंपा गया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार शाम पीड़ित परिवार के साथ घटनास्थल का भी मुआयना किया। वहीं जिला पुलिस ने भी मामले को लेकर शहर में छापेमारी की और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। 35 लाख लूट में जिला पुलिस के हाथ सुराग नहीं मिलने की गाज सीआईए पुलिस कर्मचारियों पर गिरी और आठ कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया गया। इनमें सात को तो ट्रैफिक पुलिस में भेजा गया है। उधर जनस्वास्थ्य मंत्री ने व्यापारियों को शनिवार तक मामले में कोई संतोषजनक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद अब व्यापारी शनिवार तक पुलिस कार्रवाई का इंतजार करेंगे।
विज्ञापन

चार दिसंबर को मालगोदाम रोड पर आभूषण व्यापारी दो भाईयों राजेश और राकेश से बाइक सवार दो युवकों ने पिस्तौल की नोंक पर 35 लाख रुपये लूट लिए थे। एक सोने की चेन भी लूटी गई। घटना के छह दिन बाद भी जिला पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सुराग नहीं लगा है। जिससे व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने मंगलवार को मामले की जांच का जिम्मा प्रदेश के काबिल पुलिस अधिकारियों को देने की मांग की थी। छह दिन बाद भी जिला पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सुराग नहीं लगने पर जांच का जिम्मा हिसार क्राइम ब्रांच की टीम को सौंपा गया है। हिसार क्राइम ब्रांच की टीम जिला पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच करेगी। मामले की जांच का जिम्मा मिलने के बाद डीएसपी महाबीर बिश्रोई और इंस्पेक्टर सज्जन सिंह के नेतृत्व में बुधवार शाम टीम भिवानी पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण करने के साथ साथ पीड़ित आभूषण व्यापारी की दुकान व मकान का भी निरीक्षण किया। बंद कमरे में दोनों व्यापारी भाइयों से मामले में बातचीत की। डीएसपी क्राइम ब्रांच महाबीर सिंह ने बताया कि उन्हें मंगलवार को ही 35 लाख लूट मामले की जांच सौंपी गई है। आज यहां मुआयना करने आए है। अभी इस केस के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मगर जल्द ही मामला सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
अनेक अपराधियों को दबोचने वाले अब करेंगे चौकों पर ट्रैफिक कंट्रोल
35 लाख की लूट में जिला पुलिस के हाथ सुराग नहीं लगने की गाज सीआईए टीम पर गिरी। सीआईए टीम के आठ कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इनमें एसआई सतबीर, एएसआई मंजीत, एचसी सज्जन, पीएचसी दिनेश, सिपाही अशोक का ट्रांसफर ट्रैफिक पुलिस में किया गया है जबकि सिपाही अनिल को पुलिस लाइन में भेजा गया है।
विज्ञापन

देर रात तक चला नाराजगी का सिलसिला
व्यापारियों में नाराजगी का सिलसिला मंगलवार रात तक चला। जनस्वास्थ्य मंत्री से व्यापारी दोबारा मिले। जिसके बाद जनस्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार तक मामले में संतोषजकन जवाब देने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद भी एक पक्ष  पुलिस अधीक्षक द्वारा समय सीमा निर्धारित करने की मांग पर अड़ा था। ऐसा नहीं करने की सूरत में भिवानी बंद की भी तैयारी चल रही थी। व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से मामले में बातचीत की और उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी पूरी टीम इस केस की जांच में जुटी है। व्यापारियों ने जनस्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर शनिवार तक पुलिस कार्रवाई का इंतजार करने का फैसला लिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें