फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीआईए ने लिफ्ट देने के बहाने स्नेचिंग करने वाले गिरोह के गुर्गे को पकड़ा

Sun, 25 Aug 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी सीआईए द्वितीय की टीम ने लिफ्ट देने के बहाने स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के गुर्गे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग एक चालू बरामद किया है। सीआईए द्वितीय भिवानी की टीम ने तोशाम चौक भिवानी से लिफ्ट देने के बहाने व्यक्ति से रुपये और मोबाइल छीनने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव बापोड़ा निवासी हिमांशु ने सदर पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि रोहतक में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। गत दो जून की रात को रोहतक से भिवानी आया था। भिवानी में अपने गांव बापोड़ा जाने के लिए तोशाम रोड वैश्य कॉलेज चौक के पास खड़ा था। जहां पर एक बाइक पर दो लड़के सवार होकर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि वे गांव बीरण जा रहे हैं और उसे बापोड़ा उतार देंगे। आरोपियों ने रास्ते में ही उसकी नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। सीआईए द्वितीय के सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार ने अपनी टीम के साथ स्नेचिंग के मामले में दूसरे आरोपी को तोशाम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहित निवासी बीपीएल बस्ती तोशाम के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग किया चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें