फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फुटबाल में चूली बागड़ियान की बेटियों ने जीती चांदी

Sun, 01 Jun 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 फुटबाल में रजत पदक के साथ चूली बागड़ियान की बेटियां।
विज्ञापन
हिसार। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुई सीनियर डिविजन वूमन फुटबाल चैंपियनशिप में जुबा सांगा क्लब में खेल रही चूली बागड़ियान की बेटियों ने चांदी जीती हैं। शनिवार को गढ़वाल फुटबाल क्लब और जुबा सांगा क्लब के बीच फाइनल मैच खेला गया। मगर जुबा सांगा क्लब की टीम 3-2 से हार गई और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जुबा सांगा क्लब की ओर से पूनम ने 2 गोल दागे हैं। वहीं, गोलकीपर मनीषा को बेस्ट टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन


बता दें, कि जुबा सांगा क्लब में चुली बागड़ियान की 25 बेटियों ने दमखम दिखाया। इनमें मनीषा, प्रीति, दीपिका, कविता, रीतू देवी, पूनम, नकेता, नानू, कुसुम, सोलोनी, किरण, सुशमिता, कोमल, अंजू, निशा, मनीषा, किरण, निधि, रजनी, गायत्री, सिमरण, खुशबू, रेखा, समीक्षा और टडर शामिल रहीं।


11 में से 10 मैच में जीत हासिल की

कोच विनोद कुमार ने बताया कि कुल 11 मैच हुए हैं। इनमें से 10 में जुबा सांगा क्लब की टीम ने बेस्ट स्कोरर के साथ मैच में जीत हासिल की हैं। फाइनल मुकाबले में 60 मिनट पर दोनों टीम 2-2 से बराबरी पर थी। मगर 85वें मिनट में गढ़वाल फुटबाल क्लब की टीम की ओर से एक गोल कर दिया और टीम जीत गई। टीम को पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




अब एक माह बाद इंडियन वुमन लीग-2 खेलेंगी बेटियां

अब एक माह बाद बेटियां इंडियन वुमन फुटबाल लीग-2 में दमखम दिखाएगी। हालांकि मैच कहां होंगे अभी तक शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। कोच विनोद कुमार की मानें तो जल्द ही शेड्यूल आएगा। अब बेटियां फिर से लीग-2 की तैयारी शुरू करेगी। सभी बेटियां कोच विनोद कुमार के पास अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें