भिवानी। गांव खरक कलां में चौधरी बंसीलाल की पुण्यतिथि के अवसर पर धानक जन कल्याण मंच ने उनके चित्र के सामने पुष्प अर्पित कर याद किया। इस मौके पर धानक जन कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष संदीप खरकिया ने कहा कि हरियाणा निर्माता लौहपुरुष पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल ने एसवाईएल नहर का निर्माण अपने शासनकाल में 90 प्रतिशत पूरा किया था। उनके प्रयासों से हरियाणा प्रदेश के कोने-कोने एवं गांवों में लोगों को पीने का पानी मिल रहा है। संदीप खरकिया ने कहा कि चौधरी बंसीलाल ने अपने शासनकाल में बिना किसी भेदभाव से हरियाणा का समान रूप से विकास कार्य किया। उन्होंने केंद्र में भी अनेक पदों पर रहते हुए देश भर में अनेक विकास के कार्य करवाए। इस मौके पर युवा नेता मोनू वशिष्ठ, रमेश धानक, अमित परमार, राजू शर्मा, पंकज राणा, करण सिंह पवार, सोनू जांगरा, नवीन सोनी कुलदीप परमार मौजूद रहे।
चौ. बंसीलाल ने अपना जीवन जनता की भलाई में बिताया : डॉ. राजू
भिवानी। नई अनाज मंडी स्थित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद के कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल की पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य आयुक्त डॉ. राजू मेहरा जताई ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. बंसीलाल ने अपना पूरा जीवन जनता की भलाई में बिताया था। साधारण परिवार में जन्म लेकर चौधरी बंसीलाल ने 36 बिरादरी के लोगोंं की भलाई के लिए कार्य किया। इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह, विकास चौपड़ा, प्रदीप ग्रेवाल, दीपक चंदावास, नरेंद्र भैणी, सुमित नागर, रवि कुमार, रविंद्र वैध, अशोक यादव, हेमलता मौजूद रहे।