फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ियाघर घूमने आए बच्चों को मधुमक्खियों ने काटा

Mon, 27 Oct 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिड़ियाघर घूमने पहुंचे एक प्राइवेट स्कूल के 43 मासूम बच्चों को मधुमक्खियों ने काट खाया। चार स्टाफ सदस्याें को भी काटा। सभी को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज हुआ।
विज्ञापन


मामला दोपहर करीब दो बजे का है। राजगढ़ गांव के विकास हाई स्कूल के चौथी कक्षा तक के करीब 136 विद्यार्थी प्रिंसिपल हरिराम के नेतृत्व में टूर पर चिड़ियाघर पहुंचे। सभी बच्चों की चिड़ियाघर में एंट्री हुई ही थी कि भालू के बाडे़ के पास पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते को किसी ने छेड़ दिया।

मधुमक्खियों ने बच्चों को ही अपना निशाना बनाया। सभी बच्चे चिल्लाने लगे और इधर-उधर भागने लगे। स्कूल स्टाफ सदस्य बच्चों को बचाकर चिड़ियाघर के बाहर ले जाने में जुट गए। मधुमक्खियों ने करीब 43 बच्चों को काट लिया। बचाव के दौरान प्रिंसिपल समेत कुछ स्टाफ सदस्यों को भी काट लिया। सभी को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। जहां सभी को एविल व डाइक्लोफिनेक सोडियम के इंजेक्शन लगाए गए। बच्चों के बचाव में जुटे स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेंद्र को अधिक मधुमक्खियों ने काटा।
विज्ञापन


उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। स्कूल प्रिंसिपल हरिराम ने बताया कि चिड़ियाघर में अभी अंदर गए ही थे कि मधुमक्खियाें ने हमला कर दिया। ऐसा लग रहा है कि पहले से घूमने आए किसी शरारती बच्चे ने मधुमक्खियों के छत्ते में पत्थर वगैरहा फैंका। जिस कारण मधुमक्खियां बाहर निकलीं।

मासूम बोले अब नहीं जाएंगे चिड़ियाघर देखने
मधुमक्खी काटे के शिकार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। सभी को इंजेक्शन लगाए गए। इंजेक्शन देखते ही अनेक बच्चे रोने लगे। इस कारण उन्हें संभावना मुश्किल हो गया। बाद में स्कूल बच्चों शुभम, रोहित, दीपांशु ने कहा कि अब वे चिड़ियाघर नहीं जाएंगे। वहां मधुमक्खियां है, जो काट लेती है।

मधुमक्खियों के काटने से ये पहुंचे अस्पताल
चिड़ियाघर में विद्यार्थियों युग, पूजा, शुभम, पंकज, गुंजन, दिपेश, कल्पना, प्रिया, तमन्ना, शुभम, अभी, रोहित, तमन्ना, सिमरन, हिमांशु, प्रदीप, अजय, हर्ष, हिमांशु, पारूल, आलोक, निक्की, भूमिका, खुशबू, योगेश, नागेंद्र, संजना, महक, दीपांशु, तनिश, साक्षी, प्रिंस, गौरव, नितिन, पायल, हितेश, हर्ष, भावेश, पूजा, जया, देव सिंह, सृष्टि को मक्खियों ने काटा। इनके अलावा स्टाफ सदस्य प्रिंसिपल हरिराम, शिक्षिका संतोष, गायत्री, आरती, सुनीता, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेंद्र को भी मधुमक्खियों ने काटा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें