फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दो घंटे केंद्र में बच्चों ने सुलझाए सवालों के जवाब, बाहर ठिठुरने में अभिभावकों की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दो घंटे तक केंद्र के अंदर बच्चे पूछे गए सवालों का हल ढूंढने में लगे रहे, विद्यालय के बाहर अभिभावक भी ठिठुरती ठंड में दो घंटे तक दुबके सर्दी सहने की परीक्षा देते दिखे। जवाहर नवोदय की परीक्षा के लिए भिवानी और चरखी दादरी जिला में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनके अंदर करीब 2200 विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय की परीक्षा दी। जबकि परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 2644 परीक्षार्थियों ने कराया था।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के परीक्षा केंद्रों पर सुबह साढ़े 10 बजे से ही परीक्षार्थियों का प्रवेश आरंभ किया गया। विद्यालय के बाहर परीक्षार्थियों की सूची लगाई गई थी। इसके बाद साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक दो घंटे बच्चों ने परीक्षा दी। इस दौरान छोटे बच्चों को परीक्षा दिलाने लाए अभिभावक भी बाहर ठिठुरती ठंड में दो घंटे तक दुबके बैठ ठंड से ठिठुरते रहे। परीक्षा केंद्राें के बाहर अभिभावकों के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। हालांकि बच्चों की परीक्षा के दौरान कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया।
जवाहर नवोदय विद्यालय में बच्चों को परीक्षा दिलाने आए अभिभावकों का कहना था कि दो घंटे का इंतजार काफी थका देने वाला रहा, क्योंकि शीत लहर में न तो चैन से बैठा जा रहा था न ही इधर उधर टहलना संभव था। वहीं परीक्षा के बाद बच्चों के चेहरे पर भी चमक दिखाई दी। बच्चों ने बताया कि परीक्षा में पूछे गए बहुविकल्पीय सवाल काफी आसान थे, जिन्हें हल करना मुश्किल नहीं था। जिला शिक्षा अधिकारी नरेश महता ने बताया कि जवाहर नवोदय की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें